Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » lockdown 2022: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, Omicron का असर, बंद हो सकते हैं स्कूल, पढ़िए अपडेट्स

lockdown 2022: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, Omicron का असर, बंद हो सकते हैं स्कूल, पढ़िए अपडेट्स

faridabadnews24By faridabadnews24December 24, 2021No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

Omicron lockdown: देश में ओमिक्रोन के केस बढ़ने के बाद अब केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। इस बीच, आशंका जताई जा रही है कि नए साल का आगाज लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियों (lockdown 2022) के साथ हो सकता है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ बैठक में इसी पर मंथन होगा। यदि ओमिक्रोन के केस इसी तरह से बढ़ते रहे तो कई तरह की पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। हो सकता है कि नए साल में शादियों के साथ ही अन्य आयोजनों पर रोक लग जाए। स्कूल एक बार फिर बंद कर दिए जाएं।

Omicron lockdown In India: सख्ती की तैयारी में राज्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्यों से कहा गया है कि जहां जरूरी हो, वहां नाइट कर्फ्यू (Omicron Night Curfew) लगाया जाए। साथ ही कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की बात भी कही गई है। इसके साथ ही राज्य सरकारें भी एक्शन में आ गई हैं। कर्नाटक में न्यू ईयर के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं दिल्ली और मुंबई में बड़ी पार्टियां आयोजित नहीं की जा सकेंगी। मुंबई में 200 लोगों से अधिक मेहमानों वाली पार्टी आयोजित करने के लिए बीएमसी की अनुमति लेना होगी। हरियाणा में भी नए साल से सख्ती बढ़ जाएगी। बिना मास्क के लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन सरकारी कर्मचारियों ने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगाई है, उनका वेतन रोक लिया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर राज्यों को भेजी गई चिट्ठी में लिखा गया है कि संक्रमण को स्थानीय स्तर पर खत्म करने के उपाय किए जाएं। इमरजेंसी रूम और सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखा जाए। जहां जरूरी हो वहां शादी, पार्टी और अंतिम संस्कार में संख्या सीमित की जाए। टेस्टिंग बढ़ाई जाए। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि जहां-जहां ओमिक्रोन बेकाबू होगा, वहां-वहां एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। राज्य सरकारें अभी मंथन कर रही हैं।

महाराष्ट्र में फिर बंद हो सकते हैं स्कूल

महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है जहां ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो वर्षा एकनाथ गायकवाड़ से एएनआई से कहा है कि यदि ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि जारी रहती है, तो हम स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय ले सकते हैं। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Omicron Night Curfew: भारत में ओमिक्रोन की ताजा स्थिति

भारत में ओमिक्रोन की ताजा स्थिति यह है कि यह वैरिएंट 14 राज्यों में फैल गया है जहां 220 मरीज हैं। देश में ओमिक्रोन कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा रहा है कि 17 दिसंबर को 100 केस थे और 21 दिसंबर को यह आंकड़ा 200 पार हो गया। यानी महज चार दिन में केस दोगुना हो गए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन में जिस तरह से हाहाकार मचा है, उसे देखते हुए लोगों को सबक सिखना चाहिए। देश में एक बड़ा वर्ग अभी भी मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन जैसे नियमों की अनदेखी कर रहा है। यह लापरवाही कभी भी घातक रूप से सकती है।

ओमिक्रोन अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया- अभी गया नहीं डेल्टा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अभी देश से डेल्टा वैरिएंट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में डेल्टा और ओमिक्रोन मिलकर घातक रूप धारण कर सकते हैं। ओमिक्रोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह तेजी से फैलता जरूर है, लेकिन कोरोना के अन्य वैरिएंट की तरह घातक नहीं है।

Source News: naidunia

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines lockdown 2022: Will there be a lockdown again Omicron's effect read updates schools may be closed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.