Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपकी जेब पर इसका असर, नए साल की पहली तारीख से ही बदल जाएंगे यह अहम नियम जानें क्या होगा

आपकी जेब पर इसका असर, नए साल की पहली तारीख से ही बदल जाएंगे यह अहम नियम जानें क्या होगा

faridabadnews24By faridabadnews24December 26, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

यह साल लगभग बीतने को है, बस चंद दिनों के बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी यह आने वाला नया साल अपने साथ कई तरह के बदलावों को भी साथ लेकर आ रहा है। इन बदलावों में वित्तीय बदलाव भी शामिल हैं। अगले महीने यानी नए साल 1 जनवरी 2022 से आपके दैनिक जीवन से जुड़े कई नियमों में बदलाव आ जाएगा। इन नियमों में बैंक से पैसा निकालने से लेकर जमा करने, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड संबंधित नियम

एक जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के तरीके में बदलाव हो जाएगा। ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी जानकारी को दर्ज करना होगा। यानी अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकते। साथ ही जो पहले से सेव जानकारी होगी, उसे भी हटा दिया जाएगा।

एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा

नए साल से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर अधिक भुगतान करना होगा। जून में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को एक जनवरी 2022 से एटीएम से मुफ्त मासिक पैसा निकालने पर एक लिमिट के बाद शुल्क बढ़ाने की मंजूरी दी थी। हर एक बैंक हर महीने कैश और नॉन कैश मुफ्त में कुछ ट्रांजेक्शन की अनुमति देता था। पर 1 जनवरी से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा के बाद आपको कुछ चार्ज भी देना होगा। आरबीआइ के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये और जीएसटी भी देना होगा।

पोस्ट पेमेंट बैंक से कैश निकालना हो जाएगा महंगा

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को एक लिमिट से कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा। यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तीन तरह के बचत खाते खोले जा सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मुताबिक बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने चार बार कैश निकालना फ्री है। लेकिन इसके बाद ग्राहकों के हर निकासी पर कम से कम 25 रुपये रुपया चार्ज देना होगा। बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर पैसे जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Its effect on your pocket know what will happen Latest faridabadnews24 Latest News Headlines this important rule will change from the first date of the new year
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.