
फरीदाबाद : सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे में भाजपा फरीदाबाद मंडल आईटी, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल रतरा व महामंत्री अरूण देव राजपूत के द्वारा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ गुरुद्वारा सिंह सभा सैक्टर 18 के प्रधान गुरदीप सिंह जी और युवा प्रधान गुरजीत सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर राहुल रतरा ने कहा सभी लोगों को टीके का पहली व दूसरी डोज ले और खुद को कोरोना महामारी से सुरक्षित करें। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरदीप सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने इस कैंप में पूरा सहयोग किया। और आने वाले टाइम पर गुरूद्वारा कमेटी बढ़-चढ़कर सामाजिक सेवा करने के लिए तत्पर तैयार है।
इस मौके पर नरेश अग्रवाल, हेमा ठाकुर, संजय मल्होत्रा , बृजमनी राज बाला , उमा शर्म , रूपाली ,देवेंद्र गर्ग, मुकेश अग्रवाल ,बंटी चौधरी, अमित भल्ला , सतनाम सिंह उपस्थित रहे।
