Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सीवरेज जाम, जलभराव व टूटी पुलियाओं को लेकर लोगों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सीवरेज जाम, जलभराव व टूटी पुलियाओं को लेकर लोगों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24December 27, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद  : ​एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटल चौक से लेकर भड़ाना चौक तक के एरिया में सीवरेज जाम, जलभराव एवं टूटी पुलिया होने के चलते यहां के स्थानीय नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। पार्षद से लेकर विधायक और विधायक से लेकर नगर निगम अधिकारियों को शिकायतें करने के बावजूद जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो रविवार को स्थानीय निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। इस धरने का नेतृत्व समाजसेवी राजकुमार यादव द्वारा किया गया। धरने स्थानीय महिला-पुरुषों ने भाग लिया और सरकार व प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी जमकर आरोप लगाए। धरने को संबोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि नंगला एंक्लेव पार्ट-1 के वार्ड नंबर 6 और 9 का बहुत बुरा हाल है। यहां गंदा पानी सडक़ों पर जमा रहता है, खाली प्लाट कूड़े से अटे हुए है वहीं अटक चौक से लेकर प्रिंस स्कूल रोड, सोनिया चौक तक के नालों को पाटा नहीं गया है, जिसके चलते यहां पानी ओवरफ्लो हो जाता है और सडक़ों बहता है। इतना ही नहीं बल्कि इन एरिया के अंतर्गत आने वाली गलियां की पुलिया तक टूटी हुई है, जिसके चलते लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए एक गली से दूसरी गली जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि अटल चौक से लेकर मोहनराम बाबा मंदिर तक की लिखित शिकायत वह नगर निगम को दे चुके है और यहां रहने वाले लोग पिछले 40 सालों से कमर्शियल टैक्स वसूल रहे है, लेकिन आज तक सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। यहां की मेन सडक़ के दोनों ओर आज तक पाइप लाइन तक नहीं डाली गई। यादव ने निगमायुक्त से मांग करते हुए कहा कि वैसे तो वह पूरे जिले में स्वच्छता और मेगा सफाई अभियान चला रहे है, एक बार वह इस क्षेत्र का दौरा अवश्य करें, जिससे वह भी खुद लोगों की तकलीफों से वाकिफ हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का हल नहीं होगा, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।  इस अवसर पर महेश गर्ग, दीपक, चंद्रशेखर, सुभाष चंद गोयल, शिवम, ललित राष्ट्रीय अधिकार मिशन संस्था के सतपाल भामला,राम लखन सिंह, रिषीपाल, कालेखान, साकेत, जगदीश चंद, रामकिशोर शर्मा, अशोक कुमार, मूलचंद प्रजापति, मान सिंह, मुन्ना, मान सिंह सहित अनेकों कालोनी वाली व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines People started a sit-in demonstration regarding sewerage jam waterlogging and broken culverts of NIT assembly constituency.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.