Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चार्जिंग स्टेशन की योजना तैयार, एनसीआर के चार जिलों में इलेक्ट्रिक वाहन चलाएगी हरियाणा सरकार

चार्जिंग स्टेशन की योजना तैयार, एनसीआर के चार जिलों में इलेक्ट्रिक वाहन चलाएगी हरियाणा सरकार

faridabadnews24By faridabadnews24December 29, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

चंडीगढ़। गोवा में परिवहन मंत्रियों की कान्फ्रेंस के बाद हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की कवायद शुरू कर दी है। डीजल व पेट्रोल के वाहनों से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने की सोच रही है। इसके लिए सरकार ने नीति भी बना ली है। फिलहाल एनसीआर के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद सोनीपत और झज्जर में इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरूआत होगी।

वर्ष 2024 तक पूरे प्रदेश में इसे लागू करने की योजना है। इन चारों ही जिलों में इलेक्ट्रिक वाहनों से पहले सरकार चार्जिंग स्टेशन का प्रबंध करेगी। इसके लिए चारों जिलों के उपायुक्तों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। शहर के अंदर ही नहीं, मुख्य सड़कों पर भी उन जगहों को चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं, जहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो सकते हैं। चार्जिंग स्टेशन भी अधिक क्षमता और स्पीड वाले होंगे, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को जल्द चार्ज किया जा सके। इसी क्रम में इन चारों जिलों में सिटी बस सर्विस के अलावा छोटे रूट पर परिवहन विभाग की बसें भी इलेक्ट्रिक चलाने की योजना है।

पिछले दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए गोवा में हुई परिवहन मंत्रियों की कान्फ्रेंस में हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने भी भाग लिया था। इस कान्फ्रेंस से लौटने के बाद मूलचंद शर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनवरी में इस मुद्दे पर फिर बैठक बुलाई है। संभवत: इस बैठक में इन चारों जिलों के डीसी और परिवहन अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।

सीएम मनोहर लाल 2021-22 के वार्षिक बजट में ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का ऐलान कर चुके हैं, जिसे अब फलीभूत होने का समय आया है। गोवा में हुई परिवहन मंत्रियों की बैठक में मोटे तौर पर तय हो गया कि एनसीआर से इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत होगी। ऐसे में हरियाणा के अलावा नई दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की सरकार भी अपने यहां इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर देगी।

एनसीआर में ही प्रदूषण की सबसे अधिक समस्या रहती है। सुप्रीम कोर्ट व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भी प्रदूषण के मुद्दे पर काफी सख्त है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की पालिसी बनाने को कहा है। परिवहन विभाग गुरुग्राम से फरीदाबाद तक ट्रायल तौर पर इलेक्ट्रिक बस चला चुका है। इसके नजीते अच्छे नहीं रहे। ऐसे में बड़ी के बजाय छोटी इलेक्ट्रिक बसों पर फोकस रहेगा। साथ ही, शुरूआत में छोटे रूट पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा, ताकि चार्जिंग के लिए बसों को बीच में न रोकना पड़े। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं। ऐसे में इसी हिसाब से रूट भी तय होंगे।

Source News: jagran

charging station Charging station plan ready charging stations in NCR Electric Vehicles Electric Vehicles in NCR faridabadnews faridabadnews24 Haryana Government Haryana government will run electric vehicles in four districts of NCR Haryana News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.