
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों के लिये खुशखबरी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। निगम ने जिन पदों पर आवेदन मांगे हैं, उसमें अपर डिवीजन क्लर्क(UDC), स्टेनोग्राफर (स्टेनो।) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये ईएसआईसी पूरे देश में 3000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ESIC की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर जाकर 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये 3847 पदों पर नियुक्तियां होंगी। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय फिलहाल घोषित नहीं है।
महत्वपूर्ण तारीख :
आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू: 15 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख : 15 फरवरी 2022
ESIC UDC, Steno and ,MTS Posts: योग्यता
UDC : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर : 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उन्हें टाइपिंग भी आनी चाहिए।
MTS : 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करें।
उम्र सीमा:
UDC और स्टेनो: 18 से 27 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
MTS : 18 से 25 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ESIC वेतन:
UDC और स्टेनो: 25,500-81,100 तक (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
MTS : 18,000-56,900 तक (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
ऐसे करें आवेदन:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें और उसे सेव करें।
2. अपने फॉर्म को वैलिडेट करना ना भूलें और उसके बाद Save & Next बटन प्रेस करें।
3. फीस पेमेंट करें
4. डॉक्यूमेंट स्कैन करें और अपलोड करें।
आवेदन फीस:
SC/ST/PWD/विभाग के उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार और एक्स-सर्विसमेन: 250/-
बाकी श्रेणी: 500/-
Source News: jobsharyana
