Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डबल ब्लाइंड मर्डर केस में CIA-DLF ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार फरीदाबाद में थाना सारण एरिया में हुए

डबल ब्लाइंड मर्डर केस में CIA-DLF ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार फरीदाबाद में थाना सारण एरिया में हुए

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा निर्देश तथा डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 1 हफ्ते पहले थाना सारण एरिया में किए गए डबल ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम पंकज तथा रोहित है जो फरीदाबाद के नंगला एनक्लेव पार्ट 2 के निवासी हैं। आरोपी नशा करने के आदी हैं तथा इसी नशे की लत ने इन्हें हत्यारा बना दिया। आरोपियों ने दिनांक 1/2 जनवरी की रात नंगला एनक्लेव पार्ट 2 में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन मजदूरों को हथौड़े व चाकू से चोट मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था जिसमें से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और तीसरा अस्पताल में भर्ती है।

2 जनवरी को थाना सारण में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। डीसीपी तथा एसीपी क्राइम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा मामले की जांच की जिम्मेवारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई जिन्होंने वैज्ञानिक पहलु, साक्ष्यों तथा गुप्त सूत्रों की सहायता से वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को कल दिनांक 6 जनवरी को डबुआ सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं आरोपियों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। नशे की लत के चलते आरोपियों को पैसों की आवश्यकता थी। इसी कारण उस रात उन्होंने निर्माणाधीन मकान में सो रहे मजदूरों को लूटने की योजना बनाई। आरोपी जब मकान में घुसे तो वहां पर मौजूद मजदूरों की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान में पड़े हथौड़े व चाकू से मजदूरों पर हमला करके उन्हे बुरी तरह घायल कर दिया और उनसे करीब ₹2000 और तीनों के मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी स्नैचिंग, लड़ाई झगड़े, मारपीट सहित 3-3 मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हथोड़ा, चाकू तथा लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए जाएंगे।

CIA-DLF arrested two accused in Faridabad police station Saran area faridabadnews faridabadnews24 In double blind murder case
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.