Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों से मांगनी पड़ी माफी, मास्क लगाने के लिए समझाना तहसीलदार को पड़ा भारी

लोगों से मांगनी पड़ी माफी, मास्क लगाने के लिए समझाना तहसीलदार को पड़ा भारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 10, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तहसीलदार को लोगों को मास्क लगाने के लिए समझाना भारी पड़ गया. दरअसल लोगों ने उल्टा तहसीलदार से ही बहस शुरू कर दी और नौबत हाथापाई तक आ गई. इस पर तहसीलदार ने पुलिस को मौके पर बुला लिया लेकिन लोग फिर भी नहीं मान और आखिरकार तहसीलदार को लोगों से माफी मांगनी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हुआ.

क्या है पूरा मामला
खबर के अनुसार, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए दीपका क्षेत्र के तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव सड़क पर निकले थे. इसी बीच पाली रोड पर मास्क चेकिंग के दौरान उनका एक युवक से विवाद हो गया. दरअसल तहसीलदार ने एक दुकान में लोगों को मास्क नहीं लगाने पर डांट दिया. इस पर दुकान में ग्राहक युवक ने यह कहकर तहसीलदार का विरोध किया कि उसने अपनी बात कहने के लिए ही मास्क उतारा था. इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और युवक का बचाव करते हुए तहसीलदार से ही भिड़ गए. युवक की रिश्तेदार महिला ने तो तहसीलदार पर चप्पल तक उठा ली थी. मामला बिगड़ता देख तहसीलदार ने दीपका थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए. काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए लेकिन तहसीलदार से माफी मांगने की शर्त रख दी. जब समझाने पर भी लोग नहीं माने तो तहसीलदार ने युवक से माफी मांगी और मामला शांत हुआ. हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों के भले के लिए ही मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है लेकिन लोग जिस तरह से प्रशासन से ही भिड़ रहे हैं, उससे चिंता होनी स्वभाविक है l

Source News: zeenews

Chhattisgarh) Corona Mask Coronavirus Covid19 faridabadnews faridabadnews24 Had to apologize to the people Korba Mask Tehsildar the Tehsildar had to convince the people to apply the mask
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.