
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की कैमोर कटनी शाखा द्वारा जरूरमंद बच्चो को शाला प्रांगण में जाकर उनकी उम्र के अनुसार उन्हें उनकी गणवेश के रूप में गर्म स्वेटर और मास्क वितरित किये गए। स्वेटर बांटने के बाद कटनी जिला अध्यक्ष प्रतिभा शास्त्री मिश्रा जी व टीम ने कोरोना से बचने के लिए बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि बाहर जाते वक्त मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें, जितना हो सके बाहर कम जाए व सामाजिक दूरी जरूर बनाये रखें। इस अवसर पर पाठशाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती माधवी तिवारी सहित उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती प्रतिभा शास्त्री मिश्रा जिला अध्यक्ष कटनी, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं अन्य सदस्य श्रीमती माधवी तिवारी, कुमारी सुषमा शुक्ला, श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी, श्रीमती प्रेम तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
