Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रिकवरी से तीन गुना ज्यादा लोगों को हुआ संक्रमण, देश में फिर बढ़े कोरोना केस

रिकवरी से तीन गुना ज्यादा लोगों को हुआ संक्रमण, देश में फिर बढ़े कोरोना केस

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

भारत में मगंलवार को फिर से एक बार कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना (Covid-19) के 1,94,720 नए मामले सामने आए. इस दौरान 442 मौतें भी दर्ज की गईं. इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 11.05 प्रतिशत पहुंच चुका है.

देश में रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा

अब तक देश में कोविड-19 के कुल एक्टिव मामले 9,55,319 हो गए हैं. कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. अब तक ओमिक्रॉन के मामले 4,868 पर पहुंच गए हैं. कोरोना में भारत का रिकवरी रेट अब 96.01% है. पिछले 24 घंटों में कुल 60,405 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,46,30,536 हो गई है.

बंगाल में कोरोना केस 1 लाख के पार

देश भर के कई राज्यों में मंगलवार को कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी गई. पश्चिम बंगाल में, एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई. वहां एक दिन में 21,098 नए केस सामने आए हैं. तमिलनाडु ने सोमवार के 13,990 से बढ़कर 15,379 नए मामले दर्ज किए. इसी तरह, केरल में भी कोरोना मामले बढ़े. 24 घंटे में केरल में 9,066 नए मामले दर्ज किए गए.

महाराष्ट्र में हैं सबसे ज्यादा केस 

कोरोना मामलों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. एक दिन में वहां कोविड-19 के कुल 34,424 नए मामले दर्ज किए गए, जो सोमवार की तुलना में 954 ज्यादा हैं. वहीं, कर्नाटक में कोरोना के 14,473 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों का विस्तार करने का फैसला किया है.

दिल्ली में बढ़ाई पाबंदियां

अगर बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां भी कोरोना ने लोगों के साथ-साथ सरकार की चिंता बढ़ा दी है. राजधानी में मंगलवार को 21,259 नए मामले सामने आए और 23 लोगों की मौत हुई. दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में नए प्रतिबंधों की शुरुआत की है, जिसके अनुसार दिल्ली के सभी प्राइवेट ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

Source News: zeenews

Corona Cases In India corona cases increased again in the country Corona Update Coronavirus covid-19 Delhi Corona update faridabadnews faridabadnews24 Mumbai Corona Update Omicron Three times more people got infected than recovery
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.