Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?, हरियाणा के सभी जिलों में अब एक जैसी पाबंदी

जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?, हरियाणा के सभी जिलों में अब एक जैसी पाबंदी

faridabadnews24By faridabadnews24January 14, 2022Updated:January 14, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

चंडीगढ़ :  प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने अपनी कमर की कसावट और बढ़ा दी है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले 11 जिलों में कड़ी पाबंदी लगाई थी, इन जिलों के समूह को ग्रुप-ए का नाम दिया गया। इसके बाद सरकार ने ग्रुप-ए में 8 जिले और शामिल किए और आज सरकार की ओर यह आदेश जारी हुआ अब प्रदेश के सभी जिले ग्रुप में शामिल हैं। यानि कि हरियाणा के सभी जिलों में एक जैसी पाबंदी लगाई जाएगी, ताकि कोरोनावायरस के रोकथाम में आसानी हो।

ग्रुप-ए में लगने वाली पाबंदियां

अब सरकार ने जब सभी जिलों को ग्रुप-ए में शामिल कर दिया है तो इसके तहत जिले में लगाई जाने वाली पाबंदियों के बारे में भी जानना जरूरी है। इस ग्रुप में आने वाले सभी जिलों में बाजार व मॉल शाम 6 बजे से बंद रहेंगे और किसी भी प्रकार की रैली, धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्य़ू लागू रहेगा, हालांकि आवश्यक चीजों की बिक्री वाली दुकानें देर रात तक खुल सकती हैं। मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे साथ ही सरकारी कार्यालयों में कोरोना वैक्सीनेशन के बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

स्कूल कॉलेज बंद
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्‍कूल कालेज बंद करने के आदेश दिए गए थे। पहले ये आदेश 12 जनवरी तक थे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के आदेश के बाद 26 जनवरी तक स्‍कूल कालेज बंद रखने का फैसला दिया है, हालांकि इस दौरान आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। स्‍कूलों में टीकाकरण निर्धारित कार्यक्रमों के तहत ही चलेगा।

इसके अलावा सरकारी-निजी कार्यालयों में आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाए जा सकेंगे। सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, मनोरंजन पार्क व बिजनेस एक्जीबिशन आदि बंद रहेगा। खेल परिसर व स्टेडियम में सिर्फ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। बार और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

हरियाणा में कोरोना रोजाना बना रहा नया रिकार्ड

हरियाणा में कोरोना वायरस के नए मामलों का रोजाना नया रिकॉर्ड बन रहा है। आज वीरवार को कोरोना 7591 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3031 मामले अकेले गुरुग्राम से व 1107 मामले फरीदाबाद जिले से हैं। वहीं आज दो मरीजों की मौत भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। यह मौतें अंबाला व फरीदाबाद जिले में हुई हैं। राहत की बात यह है कि आज ओमिक्रॉन के एक भी मामले सामने नहीं आए।

प्रदेश में अब ओमिक्रॉन के 9 मामले ही सक्रिय हैं और अबतक 160 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं आज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की गिनती 2760 रही, हालांकि नए मामलों की बढ़ोत्तरी के कारण रिकवरी रेट कम हो रहा है। इसके अलावा हरियाणा में आज तक कोरोना कुल 35979 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से 29986 मरीज होम आईसोलेशन में है, यानी कि 5993 मामले हॉस्पिटल में दाखिल हैं।

Source News: punjabkesari

Coronavirus faridabadnews faridabadnews24 Group A Haryana hindi Know what will be open and what will remain closed? newsHaryana now the same restriction in all the districts of Haryana Restriction Breaking News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.