Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डॉक्टर ने उनकी सेहत को लेकर दिया ये बयान, ICU में कोरोना से जंग लड़ रहीं लता मंगेशकर

डॉक्टर ने उनकी सेहत को लेकर दिया ये बयान, ICU में कोरोना से जंग लड़ रहीं लता मंगेशकर

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2022Updated:January 16, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब भी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में निगरानी में हैं. यह जानकारी शनिवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने दी. मालूम हो कि 92 साल की लता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. उन्हें पिछले हफ्ते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है.

अभी करना होगा इंतजार

अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंट पीटीआई-भाषा को बताया, वह अब भी आईसीयू में निगरानी में हैं. हमें इंतजार कर देखना होगा. उनके ठीक होने की प्रार्थना करें. वह अभी अस्पताल में रहेंगी.

कोरोना से लड़ रहीं जंग

इससे पहले डॉ. प्रतीत समदानी ने एनएनआई के साथ बातचीत में बताया था कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है. उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स ने सलाह दी है कि उन्हें देखभाल की जरूरत है. इसलिए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और उन्हें 10 से 12 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा.

ऐसे आईं कोरोना की चपेट में लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ब्रीच कैंडी अस्पताल के डी वॉर्ड में एडमिट हैं. कुछ दिनों पहले वॉर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि लता मंगेशकर तीन दिन पहले किसी और मेडिकल कंडीशन के चेकअप के लिए अस्पताल आई थीं, लेकिन यहां इलाज के दौरान उन्हें कोविड से संक्रमित हो गई थीं.

13 साल की उम्र में शुरू किया करियर

गौरतलब है कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने साल 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उस वक्त वह महज 13 साल की थीं. पिछले सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं. इसके अलावा उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. लता मंगेशकर के ‘अजीब दास्तां है ये’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘नीला आसमां सो गया’ और ‘तेरे लिए’ जैसे पॉपुलर गानों को लोग आज भी सुनना बहुत पसंद करते हैं.

Source News: zeenews

Covid 19 Recovery Entertainment News Entertainment News In Hindi faridabadnews faridabadnews24 Lata Mangeshkar Lata Mangeshkar Condiiton Lata Mangeshkar Corona Positive Lata Mangeshkar Corona Recovery Lata Mangeshkar Covid Lata Mangeshkar fighting the battle with Corona in ICU Lata Mangeshkar Health Update Lata Mangeshkar Hospitalised Lata Mangeshkar In ICU The doctor gave this statement about her health
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.