Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Omicron: एक्सराइज करने से बढ़ सकती है इम्यूनिटी रोजाना सिर्फ 20 मिनट ये

Omicron: एक्सराइज करने से बढ़ सकती है इम्यूनिटी रोजाना सिर्फ 20 मिनट ये

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2022Updated:January 16, 2022No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

कोरोना क नए-नए वेरिएंड ने दुनियाभर को हिला दिया है। इससे बचने के लिए एक्सरपर्ट द्वारा हर किसी को इम्यूनिटी बूस्ट करने की सलाह दी जा रही है। देशभर में टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर वर्क फ्रॉम होम भी कर दिया गया है। मगर ओमिक्रॉन से बचने के लिए आप बिना जिम जाए घर पर ही 5 एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना 20 मिनट इन 5 एक्सराइज करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

 

 

एक्सरसाइज करने से पहले करें इस बातों पर गौर

आप इन एक्सरसाइज को सुबह-शाम कभी भी 4-4 मिनट के लिए कर सकते हैं। बाद में आप इसकी समय-सीमा बढ़ा सकते हैं। एक बार में ज्यादा समय के लिए एक्सरसाइज करने से बचें। नहीं तो आपको थकावट, कमजोरी व बॉडी पेन महसूस हो सकता है। इसके साथ ही जो पहले से किसी हेल्थ प्रॉबल्म या शरीर पर कहीं चोट लगने से परेशान हैं वे इन एक्सरसाइज को ना करें। इसके अलावा इनमें किसी भी एक्सरसाइज को शुरु करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना ना भूलें।

रस्सी कूदना

खुद को फिट रखने के लिए रस्सी कूदना बेस्ट एक्सरसाइज मानी गई है। इसे बच्चे से बड़ों तक कोई भी आसानी से कर सकता है। इसे आप घर के हॉल, छत, पार्क कहीं भी आसानी से कर सकते हैं। रस्सी कूदने से पूरे शरीर की कसरत होती है। इससे काफी कैलोरी बर्न होने से वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट होती है। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए भी रस्सी कूदना बेस्ट माना गया है। इसे करते समय ध्यान रखें कि आपको मुंह से सांस नहीं लेना है। इसके साथ ही एकदम शरीर को सीधा करके रस्सी कूदे।

पुश-अप

इस एक्सरसाइज को बेसिक कहते है, जिसे बड़े से बड़ा बॉडी बिल्डर करता है। इसे करने से पूरे शरीर की अच्छे से कसरत हो जाती है। एक बॉडी वेट एक्सरसाइज होने से इसे पुरुष-महिला कोई भी कर सकता है। पुश-अप करने से सीना, कंधे और पेट पर खिंचाव व मजबूती आती है। मांसपेशियों व हड्डियों में की ताकत बढ़ती है। इसके साथ ही चेस्ट के मसल्स की ग्रोथ होने में मदद मिलती है।

बर्पी

बर्पी एक बॉडी वेट एक्सरसाइज है, जिसमें वजन कम करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट अनुसार, एक बर्पी करने से करीब 2 कैलौरी बर्न होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को जमीन पर लगाएं। फिर पैरों को पीछे ले जाते हुए पुशअप करना है। इससे आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाएगी।

 

पुल अप (pull-ups)

हेल्दी रहने के लिए पुल अप बेस्ट ऑप्शन है। इस एक्सरसाइज में आपको अपने शरीर का सारा भार हाथों से खींचना होता है। इस एक्सरसाइज को आप अपने घर की ऊंची रेलिंग, कमरे, हॉल, छत आदि पर गेट के ऊपर निकलते हुए हिस्से को पकड़कर कर सकते हैं। इसे करते दौरान अपना  पेट एकदम टाइट और हाथ कंधे से बाहर की ओर रखें। अपने सामर्थ्य अनुसार इसे एक्सरसाइज को करें। आप शुरु-शुरु में इसे 3-5 बार कर सकती हैं। फिर धीरे-धीरे इसकी समय-सीमा बढ़ाएं। इससे आपके कंधे, हाथ की मांसपेशियों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही आपका वजन कंट्रोल रहने में भी मदद मिलेगी।

 

स्टेयर्स क्लाइंबिंग यानि सीढ़ी चलना

पांचवी एक्सरसाइज स्टेयर्स क्लाइंबिंग यानि सीढ़ी चलना है। इसे हर कोई आसानी से करके खुद को एकदम फिट एंड फाइन रख सकता है। इसके लिए आपको बस 3-5 बार सीढ़ियां चढ़ना व उतरना है। मगर इसे तेजी से करने की जगह धीरे से करें। इससे आपके पैरों की मांसपेशियों में मजबूती आएगी।

Source News: punjabkesari

Coronavirus e Daily Exercise Exercise Benefits faridabadnews faridabadnews24 Health Care Health Tips Immunity Against Omicron Omicron Omicron: Exercising can increase immunity just 20 minutes a day Pull Ups Skipping Burpe Strong Immunity Weight Loss
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.