Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BJP में शामिल हुईं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, चुनाव से पहले अखिलेश को तगड़ा झटका

BJP में शामिल हुईं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, चुनाव से पहले अखिलेश को तगड़ा झटका

faridabadnews24By faridabadnews24January 19, 2022Updated:January 19, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तगड़ा झटका लगा है और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

अपर्णा ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ

यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव (Aparna Yadav joined BJP) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं. मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है. अपर्णा यादव ने कहा, ‘मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया. मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं.’

अपर्णा ने 2017 में पहली बार लड़ा था चुनाव

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अपर्णा के लिए प्रचार किया था.

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव (Aparna Yadav), सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी हैं. अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था और उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं. उनके पिता को सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था. वहीं, उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं.

2011 में हुई थी अपर्णा और प्रतीक की शादी

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) और प्रतीक यादव की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी. लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने वाली अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है. अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी. दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है.

Source News: zeenews

 

a big blow to Akhilesh before elections Akhilesh Yadav Aparna Yadav Aparna Yadav BJP BJP faridabadnews faridabadnews24 Mulayam Singh Yadav Mulayam's younger daughter-in-law Aparna Yadav joins BJP UP Assembly Election UP Election UP Election 2022 UP Vidhan Sabha Chunav UTTAR PRADESH Uttar Pradesh Election UTTAR PRADESH ELECTION 2022 Uttar Pradesh Elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.