
फरीदाबाद : नगर निगम के पूर्व एसडीओ ओमप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना व संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। ओपी वर्मा 37 वर्षों तक नगर निगम में सेवारत रहे हैं और उनकी छवि स्वच्छ रही है। ओपी वर्मा ने कहा कि उन्होंने अरविद केजरीवाल की नीतियों से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा, मुलकराज मल्ले, सलीम खान, महेश अहलूवालिया, संदीप शर्मा, महेश बजाज, संजय शर्मा एवं पदम भड़ाना मौजूद थे। जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना व संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ओपी वर्मा जैसे लोगों का पार्टी में स्वागत है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जोन अध्यक्ष मंजू गुप्ता, रघबर दयाल, एसपी मित्तल, शुभांकित गुप्ता, शगुनचंद जैन, मनीष भाटिया, दिनेश भारद्वाज एडवोकेट, डीएस चावला, अजय खटाना, अभिषेक गोस्वामी ने ओपी वर्मा को शुभकामनाएं दी।
