Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बैंक कभी नहीं बताते ये नुकसान की बातें, Credit Card कैसे कर देता है कंगाल

बैंक कभी नहीं बताते ये नुकसान की बातें, Credit Card कैसे कर देता है कंगाल

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और Online Shopping का क्रेज काफी अधिक बढ़ा है. इन सबके साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल (Credit Card Usage) भी काफी बढ़ा है. क्रेडिट कार्ड को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए एक्सपर्ट्स ज्यादा सेफ मानते हैं. इसमें ट्रांजैक्शन के बाद पेमेंट के लिए करीब 50 दिन का समय मिल जाता है. इससे भी क्रेडिट कार्ड यूजर्स (Credit Card Users) को मदद मिल जाती है और इमरजेंसी के समय में भी यह काफी काम आता है. हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिसके बारे में क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपको खुलकर नहीं बताती हैं. वास्तव में अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल (Credit Card Utilization) ठीक ढंग से नहीं किया जाए तो इससे आपको काफी अधिक नुकसान पहुंचता है.

केवल मिनिमम बैलेंस का पेमेंट
आपके पास जब क्रेडिट कार्ड का बिल (Credit Card Bill) आता है तो उसमें दो रकम लिखी होती है- Total Due (कुल बकाया) और Minimum Due (न्यूनतम बकाया). कई लोगों को लगता है कि मिनिमम ड्यु का पेमेंट करने से भी उनका काम चल जाएगा लेकिन हकीकत इससे अलग है. ऐसा कत्तई मत कीजिए. अगर आपने कुल बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो क्रेडिट कार्ड कंपनियां काफी अधिक ब्याज लगाती हैं. इस वजह से आपका बिल हर महीने काफी अधिक बढ़ जाता है. ये बात क्रेडिट कार्ड आपको नहीं बताती हैं.

समय से बिल का भुगतान नहीं करना
क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर नहीं करना काफी भारी पड़ सकता है. आप यह देखते हैं कि आपका रिचार्ज खत्म हो जाता है तो टेलीकॉम कंपनी लगातार मैसेज करती है. दूसरी ओर, अकाउंट में पैसे मिनिमम बैलेंस के लिए तय लिमिट से नीचे आ जाते हैं तो भी बैंक से कई मैसेज आते हैं. हालांकि, क्रेडिट कार्ड बिल के पेमेंट को लेकर ऐसा कोई रिमांडर नहीं आता है. इसकी वजह यह है कि कंपनियां यह नहीं चाहती हैं कि आप समय से बिल का भुगतान करें. इसकी वजह यह है कि बिल पेमेंट में देरी होने पर कंपनियां लेट फीस ले पाएंगी. दूसरी ओर, इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ता है.

Free EMI से जुड़ी ये दिक्कत
जब आप कोई महंगा सामान खरीदते हैं तो कंपनियां उस ट्रांजैक्शन को फ्री में ईएमआई (No Cost EMI) में कवर्ट करने का वादा करती हैं. हालांकि, आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस पर तमाम नियम एवं शर्ते लागू होती हैं. अगर आपने किसी भी टर्म एंड कंडीशन को फॉलो नहीं किया तो आपको काफी अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है.

Rewards Points का चक्कर
क्रेडिट कार्ड कंपनियां या बैंक क्रेडिट कार्ड इश्यू करते समय फीचर्स बताते समय तो कई बार रिवार्ड प्वाइंट्स का जिक्र करते हैं लेकिन बाद में ये नहीं बताते हैं कि इन प्वाइंट्स को कैसे रिडीम (Credit Card Reward Points Redeem Process) किया जा  सकता है. ये Rewards Points ऐसे ही एक्सपायर हो जातें हैं.

Fees में बढ़ोत्तरी
Bank अक्सर आपको ऑफर देते हैं कि आप फ्री ऑफ कॉस्ट अपने सिल्वर कार्ड (Silver Card) को गोल्ड में और गोल्ड को प्लेटिनम में अपग्रेड करवा सकते हैं, लेकिन ये नहीं बताते कि नए क्रेडिट कार्ड के लिये आपको 500 रुपए से लेकर 700 रुपए तक का शुल्क भी देना पड़ेगा. क्रेडिट कार्ड धारकों को अक्सर एक कॉल आती है कि आप के क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट मुफ्त में बढ़ाई जा रही है लेकिन बैंक आपको कभी ये नहीं बताता कि इसके बाद आपका वार्ष‍िक शुल्क बढ़ जायेगा

Source News: aajtak

Banks never tell these things of loss faridabadnews faridabadnews24 how does a credit card make it poor Minimum balance payment only non-payment of bills on time Round of Rewards Points This problem related to free EMI
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.