Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जेवर से चुनाव नहीं लड़ेंगे अवतार सिंह भड़ाना, SP-RLD गठबंधन को बड़ा झटका

जेवर से चुनाव नहीं लड़ेंगे अवतार सिंह भड़ाना, SP-RLD गठबंधन को बड़ा झटका

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से महज 20 दिन पहले एक ‘हैवीवेट’ प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस प्रत्याशी का नाम है अवतार सिंह भड़ाना, जो जेवर सीट से सपा-आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी थे. उन्होंने जेवर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उनकी जगह पर इंद्रवीर सिंह भाटी को प्रत्याशी बना दिया गया है.

जेवर विधानसभा से आरएलडी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना मैदान से पीछे हट गए हैं. वह अब जेवर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. अवतार सिंह भड़ाना ने कोविड-19 संक्रमित होने के चलते नाम वापस लेने की बात कही है. हालांकि जिस वक्त अवतार सिंह भड़ाना के पीछे हटने की बात आई, उससे दो घंटे पहले भी वह ट्विटर पर प्रचार कर रहे थे.

जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना के पीछे हटने को सपा-आरएलडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अवतार सिंह भड़ाना की गिनती बड़े गुज्जर नेताओं में की जाती है. 2017 के चुनाव में अवतार सिंह भड़ाना मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन किसानों के आंदोलन के दौरान इस्तीफा दे दिया था.

हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले 64 साल के अवतार सिंह भड़ाना का राजनीतिक सफर लंबा रहा है. कांग्रेस के टिकट पर वह फरीदाबाद से तीन बार और मेरठ से एक बार सांसद रह चुके हैं. इसके बाद साल 2017 में भाजपा के टिकट से मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से वह चुनाव जीत सके थे.

अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़कर 12 जनवरी को आरएलडी में शामिल हुए थे. इसके बाद RLD ने उन्हें गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था. इस दौरान भड़ाना ने कहा था है कि पश्चिम से जो हवा चलेगी वो पूरब तक जाएगी. वह कुछ दिन पहले ट्रैक्‍टर पर सवार होकर नामांकन करने गए थे

Source News: aajtak

a big blow to the SP-RLD alliance Avtar Singh Bhadana will not contest from Jewar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.