
बिहार का कटिहार जिला एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पर एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। इस अद्भुत बच्चे को लोग भगवान का अवतार बता रहे है तो वहीं डॉक्टर की इस मामले पर अलग राय है।
कटिहार सदर अस्पताल में अनुराधा कुमारी नाम की एक महिला ने जिस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया उसका सिर एक है लेकिन हाथ और पार चार-चार है। इस अद्भुत बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

बच्चे को लेकर नर्सों और चिकित्सकों के बीच कई तरह की चर्चा होने लगी है। डॉक्टर्स ने परिजनों को बताया कि बच्चा सामान्य नहीं है, बल्कि एक अनोखा बच्चा है। इस अद्भुत बच्चे की जन्म की जानकारी पूरे अस्पताल में आग की तरह फैल गई। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मानने लगे।
वहीं परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एक निजी क्लीनिक में तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड कराया था हो सकता है कि उसके प्रभाव से बच्चा ऐसा है। लेकिन डॉक्टरों ने यह आश्वासन दिया कि बच्चा स्वस्थ है और तंदुरुस्त है। लेकिन बच्चे के चार पैर, चार हाथ होना अपने आप में कौतूहल का विषय बन गया है।

डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। बताया जा रहा है कि हफलागंज से महिला कटिहार सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद पहुंची थी, जहां उन्होंने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। वहीं सदर अस्पताल की डॉक्टर शशी किरण कहती हैं कि इसमें अद्भुत, अजूबा या देवी करिश्मा जैसी कोई बात नहीं है। मेडिकल साइंस में इससे भी पहले ऐसा कई बार हो चुका है।
