
फरीदाबाद : फरीदाबाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला आज फरीदाबाद में ग्रीवेंस की मीटिंग लेने के पश्चात तीगांव के अध्यक्ष अमर नरवत के घर लंच पर पहुंचे। और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके अलावा शिव एजुकेशन ऑफ सोसाइटी के चेयरमैन विनोद नागर और चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान सचिव डॉ हेम कुमार शर्मा ने इंडियन नेशनल लोकदल को अलविदा कहते हुए जननायक जनता पार्टी का दामन थामा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया और कहा की पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद में (हर खादी ) के शोरूम का रिबन काटकर उद्घाटन किया । दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग अधिक से अधिक खादी का प्रयोग करें जिससे स्वरोजगार के साधन प्रदेश के लोगों को मिलेगा।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ओल्ड फरीदाबाद के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी कुलदीप तेवतिया के भतीजे के निधन पर सीही गांव में शोक प्रकट करने पहुंचे। इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर, (शहरी )जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष संदीप कपासिया, शहरी जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा, जिला के प्रवक्ता अनिल खुटेला, उमेश भाटी,प्रेम सिंह धनखड़, मो शरीफ, पवन जाखड़,देवेंद्र बैरागी सुनील शास्त्री ,जयदेव शर्मा , नागेश तेवतिया, सूरत चौहान,सचिन कौशिक ,मास्टर सतीश फोगाट ,श्रीपाल तेवतिया, राजू तवर ,सहित काफी संख्या में जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
