Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्र सरकार ने तैयार की योजना, इंसानों के बाद अब जानवरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

केंद्र सरकार ने तैयार की योजना, इंसानों के बाद अब जानवरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

faridabadnews24By faridabadnews24January 22, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए इंसानों के लिए तो वैक्सीन बन गई है लेकिन प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए जानवरों को बचाने को भी वैक्सीन जरूरी है। इसी कड़ी में भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के हिसार में स्थित केन्द्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं के लिए कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है। अब केंद्र सरकार इस वैक्सीन का ट्रायल शेर और तेंदुए के ऊपर करने की योजना बना रही है। वहीं एक ट्रायल में 23 स्वान (कुत्तों) पर पहले ही इसका ट्रायल हो चुका है, जिसके बाद  21 दिनों के बाद सभी में एंटीबॉडी विकसित हुई है।

28 दिनों के अंतराल में लगाई जाएगी वैक्सीन
गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर में शेरों के प्रजनन के लिए एक नोडल सुविधा है, जिसमें 70 से अधिक शेर और 50 तेंदुए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां 15 जानवरों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। इन जानवरों को 28 दिनों के अंतराल के साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। दूसरे डोज के बाद लगभग दो महीने तक जानवरों को एंटीबॉडी कैसे विकसित हो रही है इसकी निगरानी की जाएगी। चिड़ियाघर के निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि केंद्र से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीनेशन ट्रायल शुरू हो जाएगा।

15 शेरों की हुई थी डैल्टा वेरिएंट से मौत
गौरतलब है कि कुछ माह पहले चेन्नई के वंडालूर चिड़ियाघर में 15 शेरों की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि ये शेर डेल्टा वेरियंट से संक्रमित थे। इस वायरस के मनुष्यों से पशुओं में और फिर पशुओं से मनुष्यों में फैलने के कई अध्ययन सामने भी आए हैं। ऐसे में जानवरों में भी इसे नियंत्रित करना आवश्यक हो गया था। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने जानवरों के लिए कोरोना वैक्सीन विकसित करने के निर्देश दिए थे।

Source News: punjabkesari

after humans Central government has prepared a plan faridabadnews faridabadnews24 now animals will get corona vaccine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.