Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Corona: देश में आज भी 3 लाख से ज्यादा केस, काबू में नहीं आ रहा कोरोना, 525 मौतें

Corona: देश में आज भी 3 लाख से ज्यादा केस, काबू में नहीं आ रहा कोरोना, 525 मौतें

faridabadnews24By faridabadnews24January 23, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए केस सामने आए हैं. यह लगातार चौथा दिन है कि देश में 3 लाख से ज्यादा केस मिले. हालांकि, शनिवार की तुलना में चार हजार केस कम आए. शनिवार को 3.37 लाख केस मिले थे. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुई.

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए. अब तक 3,65,60,650 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 93.18% हो गया है. हालांकि, एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 पर पहुंच गए हैं. देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है.

किस राज्य में कितने केस मिले?

महाराष्ट्र में 46 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,795 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है. राज्य में कोरोना के नए केस आने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,79,930 हो गई है. पूरे राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 416 मरीज सामने आए हैं. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित कुल 2759 मरीज सामने आ चुके हैं. जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,568 नए केस सामने आए. इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली की क्या है स्थिति?

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11486 नए मामले सामने आए, जबकि 45 मरीजों ने जान गंवाई है. बता दें कि 5 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. 5 जून को 48 मरीजों की मौत हुई थी. फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36% और एक्टिव केस 58593 हैं. वहीं, शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में 22 जनवरी को अधिक केस दर्ज किए गए. शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस आए, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई थी

Source News: aajtak

525 deaths Corona is not under control Corona: More than 3 lakh cases in the country even today faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.