Self Add

Women Health: हो सकती हैं ये 5 प्रॉब्लम्स, महिलाएं ना सोएं पेट के बल

Image Source : Google

हर किसी के सोने का तरीका अलग-अलग होत है। कुछ लोग बिस्तर पर करवट लेकर सोना पसंद करते हैं तो कुठ पीठ के बल सख्त गद्दे पर सोना पसंद करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लड़कियों को पेट के बल सोना पसंद होता है। मगर, एक्सपर्ट के मुताबिक, पेट के बल लंबे समय तक सोने से कई हैल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि लंबे समय तक पेट के बल सोने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं?

झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या

एक्सपर्ट के मुताबिक,  पेट के बल सोना ब्यूटी को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, पेट के बल सोने से मुंह तकिए के ऊपर होता है, जिसमें की बैक्टीरिया व कीटाणु होते हैं। वहीं, इससे त्वचा को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे महिलाएं जल्दी झुर्रियां, पिंपल्स, जैसी समस्याओं के घेरे में आ जाती हैं।

प्रेगनेंसी में हानिकारक

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी पेट के बल सोने की मनाही होती है। इससे ना सिर्फ शिशु की सेहत को नुकसान पहुंचता है बल्कि महिलाएं भी भरपूर नींद नहीं ले पाती। एक्सपर्ट, गर्भवती महिलाओं को करवट बदल बदल कर सोने की सलाह देते हैं।

ब्रेस्ट में दर्द

लगातार पेट के बल या एक करवट लेकर सोने से ब्रेस्ट में दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि इससे स्तनों पर दबाव पड़ता है। वहीं, इस वजह से आपकी नींद भी डिस्टर्ब होगी।

सिरदर्द

लंबे समय तक पेट के बल से सोने वाली महिलाओं में सिरदर्द की समस्या भी आम देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के बल सोने से गर्दन सीधी नहीं हो पाती, जिसके कारण खून की सप्लाई में रुकावट आती है।

पेट की समस्या

पेट की समस्याओं से परेशान रहती हैं तो इसका कारण लंबे समय तक पेट के बल सोना हो सकता है। इसके कारण खाना भी सही से पच नहीं पाता, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।

Source News: punjabkesari

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea