
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासी नेता संतोष यादव को राज्यसभा सांसद व हरियाणा के संयोजक डॉ सुशील गुप्ता ने प्रवासी प्रकोष्ठ के साउथ जोन काअध्यक्ष बनाया जिसके अंतर्गत फ़रीदाबाद,गुरुग्राम,पलवल,मेवात,रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिला सहित 23 विधानसभा आते है और अब जल्दी ही संतोष यादव फ़रीदाबाद सहित सभी जिले के नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे और आम आदमी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।और आज मैगपाई में मीडिया के सामने जोन संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने घोषणा कर संतोष यादव को पदभार सौंपा।इस मौके पर संतोष यादव ने घोषणा की की फ़रीदाबाद सहित 6 जिले और 23 विधानसभा में कार्यकर्ता घर घर जाकर दिल्ली मॉडल का प्रचार करेंगे और जनहित मुद्दों की आवाज उठाएंगे।हरियाणा में किसी प्रवासी पर अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे ,प्रवासियों की सुरक्षा और संम्मान के लिए काम करेंगे।और संतोष यादव ने राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता का तहेदिल से आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जोन संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रवासी नेता संतोष यादव आम आदमी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और मजबूत पदाधिकारी है और साउथ जोन प्रवासी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष है जिसके लिये बहुत बधाई और इसी के साथ कहा कि जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने निष्कासन की अफवाह फैलाई थी वह झूठी खबर थी संतोष यादव को पार्टी ने कभी नही निकाला जबकि हमेशा सम्मान दिया है।
इस मौके पर जोन कोषाध्यक्ष हरिंदर भाटी ने संतोष यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया और बधाई दी और ब्यापार प्रकोष्ठ साउथ जोन अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि नवनियुक्त प्रवासी जोन के अध्यक्ष संतोष यादव बहुत ही मजबूत और कद्दावर नेता है और प्रवासियों के सुख दुख में साथ रहते है और प्रवासियों के मसीहा है,इनके नेतृत्व में पार्टी निरन्तर आगे बढ़ रही है और सुभकामना दी।
इस मौके पर गौरव शारदा,ब्यापार प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष तेजवंत बिट्टू,बल्लभगढ़ अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल,जोन संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ सोनू शिशोदिया, बिनोद बघेल,रवींद्र पाल, ओल्ड अध्यक्ष सुगनचेन जेन,जय भारत,अफरोज आलम,जिला अध्यक्ष महिला गीता शर्मा,पंकज शुक्ला,सुरेंद्र यादव,गुड्डी बघेल,राणा यादव,अमरचंद, सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे
