
फरीदाबाद : राष्ट्रीय पर्व “गणतंत्र दिवस”, 26 जनवरी के अवसर पर बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव जी व एसडीएम जी रहे। इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा को भी उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ श्री त्रिलोक चंद जी, जॉइंट कमिश्नर श्री अनिल यादव जी व भाजपा नेता पंडित टिपरचन्द शर्मा जी द्वारा सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान उन्हें ओर अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते है l
