Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Corona virus in india: 627 लोगों ने गंवाई जान, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.51 लाख केस सामने आए

Corona virus in india: 627 लोगों ने गंवाई जान, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.51 लाख केस सामने आए

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google
भारत में कोरोना की स्थिति की गुरुवार से तुलना की जाए तो केसों में करीब 35 हजार की कमी देखी गई है. हालांकि, गुरुवार की तुलना में कोरोना से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. गुरुवार को कोरोना से 573 लोगों ने जान गंवाई थी. जबकि शुक्रवार को 627 लोगों की मौत हुई. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.51 लाख केस सामने आए हैं. इस दौरान 627 लोगों ने महामारी से अपनी जान गंवाई. अच्छी बात ये रही कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,47,443  लोग ठीक हुए.

खास बात ये है कि गुरुवार की तुलना में भारत में कोरोना के करीब 35000 कम केस सामने आए. गुरुवार को कोरोना के 2.86 लाख केस मिले थे. वहीं, 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

देश में एक्टिव केस 21 लाख से ज्यादा 

भारत में एक्टिव केस 22 लाख से घटकर  21,05,611 पर आ गए हैं. यह कुल केस का 5.18% हैं. वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 15.88% है. भारत में अब तक 93.60% की दर से 3,80,24,771 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की  1,64,44,73,216 डोज लग चुकी हैं.

केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस

– केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,739 नए ​​मामले सामने आए, 42,653 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हुई.
– कर्नाटक में कोरोना के 38,083 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, यहां 67,236 मरीज ठीक हुए और 49 मरीजों की मौत हुई.
– तमिलनाडु में कोरोना के 28,515 नए मामले सामने आए, 53 मरीजों की मौत हुई. एक्टिव मामले 2,13,534 हैं.
– महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,425 नए मामले सामने आए, 36,708 मरीज ठीक हुए और 42 की मौत हुई.
– गुजरात में कोरोना के 12,911 नए मामले सामने आए. 22 मरीजों की मौत हुई और 23,197 मरीज ठीक हुए. एक्टिव मामले 1,17,884 हैं.
– दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,291 मामले आए हैं. 34 लोगों की मौत हुई. 9,397 लोग ठीक हुए हैं.
– पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के राज्य में 3,608 नए मामले सामने आए. 15,216 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की कोरोना से मौत हुई. राज्य में एक्टिव केस 55,725 हैं.
– असम में कोरोना वायरस के 3,677 नए मामले सामने आए. 4,545 मरीज़ ठीक हुए और 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई. एक्टिव केस 35,175 हैं.
– झारखंड: राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 892 नए मामले सामने आए है. इस दौरान 2,719 लोग डिस्चार्ज हुए और 5 लोगों की मौत हुई

Source News: aajtak

2.51 lakh cases of corona were reported in India in the last 24 hours Corona virus in India: 627 people lost their lives faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.