
इस्लामाबादः पाकिस्तान में एक घर में रिवॉल्वर पहुंचाना उतना ही आसान है जितना कि पिज्जा ऑर्डर करना. समा टीवी (Samaa TV) ने बताया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपना पसंदीदा हथियार चुन सकता है, डीलर को फोन कर सकता है, कीमत पर सहमत हो सकता है और कुछ दिनों बाद, एक कूरियर उनके दरवाजे पर दस्तक देगा. यह डिलीवरी सेवा पूरे पाकिस्तान में उपलब्ध है.
फेसबुक और वॉट्सऐप पर हथियारों की लिस्ट
इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान में कितना मजबूत है. ऐसा कहना इसलिए भी सही है, क्योंकि हथियारों की डिलीवरी के लिए ग्राहक के लिए उनके पसंद के हथियार चुनने के लिए पूरी लिस्ट फेसबुक पेज और वॉट्सऐप ग्रुप भी है.
हथियार की होम डिलीवरी
घर पर हथियार की डिलीवरी मिलने के बाद एक पाक नागरिक ने समा टीवी को बताया कि उसका हथियार खैबर पख्तूनख्वा के दारा आदमखेल से कराची भेजा गया था. इस पर उन्हें 38,000 रुपये का खर्च आया. पहचान गुप्त रखने की शर्त पर इस ग्राहक ने बताया कि डिलीवरी से पहले उससे लाइसेंस नहीं मांगा गया था.
फोन पर ही होगी सारी डील
ग्राहक के साथ फोन पर ही सारी डील हो गई. रिपोर्ट के अनुसार इस व्यक्ति ने बताया कि मैंने ईज़ी पैसा (Easy Paisa) के माध्यम से 10,000 रुपये भेजे और शेष 28,000 रुपये का भुगतान हथियार की जांच के बाद किया.
सबसे सस्ती डिलीवरी कराची में
सबसे सस्ती डिलीवरी कराची में है. दो अलग-अलग नेटवर्क हैं. पहला हथियार डीलर है, दूसरा वह है जो इसे वितरित करता है. बेचे और वितरित किए जाने वाले हथियारों के प्रकार की कोई सीमा नहीं है. 9mm की पिस्टल से लेकर AK-47 तक, सब कुछ बिकता है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि निश्चित रूप से हथियार ऑनलाइन कहीं भी डिलीवर नहीं होते.. लेकिन, पाकिस्तान में ऐसा नहीं है.
Source News: zeenews
