
भिवानी।इतिहास में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ था. स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख अगुवाओं में से एक लाला लाजपत राय की आज जयंती है. लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोंगा जिले में हुआ था. लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी यानी पंजाब का शेर कहा जाता था. लाला लाजपत राय जीवनभर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारतीय राष्ट्रवाद को मजबूती से खड़ा करने की कोशिश में जुटे रहे. उन्होंने देश को पहला स्वदेशी बैंक दिया. पंजाब में लाला लाजपत राय ने पंजाब नेशनल बैंक के नाम से पहले स्वदेशी बैंक की नींव रखी थी. उक्त शब्द महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय की जयंती पर अपनेश्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं रमेश चौधरी ने कहे ! उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय भारत के उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने मातृभूमि को पराधीनता की बेडिय़ों से आजाद करने के लिए हर संभव प्रयास किये। लाला जी ने देशभक्ति में वे आदर्श स्थापित किए जिसके लिए संपूर्ण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा ।
मातृभूमि के लिए उनका बलिदान आज भी देशवासियों में देशभक्ति की भावना का संचार करता है । भारत माता के बहादुर बेटे, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर नमन. देश की आजादी के लिए उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा ! इस अवसर पर रमेश चौधरी, सावन जैन ,डा. योगेश, सुनील कुमार, संदीप , नीरज , कमल कुमार, मुकेश कुमार, राजन , जोगेंद्र कुमार, हेमंत, धीरज, विनोद कुमार, आनंद कुमार, अनिल कुमार ने भी लाला लाजपतराय की जयंती पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
