Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक नया कोरोना वायरस ‘NeoCov’ दुनिया में दस्‍तक दे चुका है, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है

एक नया कोरोना वायरस ‘NeoCov’ दुनिया में दस्‍तक दे चुका है, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है

faridabadnews24By faridabadnews24January 29, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

वुहान : कोरोना वायरस के सबसे पहले गढ़ चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक नया कोरोना वायरस ‘NeoCov’ दुनिया में दस्‍तक दे चुका है। यह नया कोरोना वायरस बहुत ही ज्‍यादा संक्रामक है और इससे संक्रमित प्रत्‍येक 3 में से 1 मरीज की मौत हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि यह नया कोरोना दक्ष‍िण अफ्रीका में मिला है। हालांकि वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि यह नियोकोव कोरोना वायरस नया नहीं है। राहत की बात यह है कि नया कोरोना वायरस अभी इंसानों में नहीं फैला है।

रूसी न्‍यूज एजेंसी स्‍पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक यह नियोकोव कोरोना वायरस मर्स कोव वायरस से जुड़ा हुआ है। सबसे पहले साल 2012 और 2015 में पश्चिम एशिया के देशों में इसके प्रकोप का पता चला था। यह SARS-CoV-2 की तरह से जिससे इंसानों में कोरोना वायरस का संक्रमण होता है। दक्षिण अफ्रीका में अभी यह निओकोव वायरस चमगादड़ के अंदर देखा गया है और यह अभी केवल पशुओं में ही देखा गया है।

नए कोरोना वायरस में मर्स और वर्तमान कोरोना वायरस के गुण
bioRxiv वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक NeoCoV और उसका नजदीकी सहयोगी PDF-2180-CoV इंसानों को संक्रमित कर सकता है। वुहान विश्‍वविद्यालय और चाइन अकादमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस नए कोरोना वायरस के इंसानों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए केवल एक म्‍यूटेशन की जरूरत है। शोध में कहा गया है कि NeoCoV वायरस में MERS की तरह से ही बहुत ज्‍यादा मरीजों की मौतें हो सकती हैं। यह आंकड़ा प्रत्‍येक 3 में से 1 मरीज हो सकता है।

वहीं इस NeoCoV वायरस में वर्तमान SARS-CoV-2 कोरोना वायरस के गुण हैं जो उसे अत्‍यधिक संक्रामक बनाता है। इस बारे में रूस के सरकारी वायरोलॉजी शोध केंद्र ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा कि वेक्‍टर शोध केंद्र चीनी शोधकर्ताओं द्वारा निओकोव कोरोना वायरस के जमा किए गए आंकड़े से परिचित है। वर्तमान समय में यह इंसानों को संक्रमित करने में सक्षम नहीं है। हालांकि इसके खतरे को देखते हुए और ज्‍याद अध्‍ययन किए जाने की जरूरत है।

Source News: navbharattimes

A new corona virus 'NeoCov' has hit the world faridabadnews faridabadnews24 Mers in the new corona virus and properties of the current corona virus scientists warn
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.