Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार कर रही विचार, इस राज्य में लोगों को मिलने वाली है मास्क पहनने से छूट?

सरकार कर रही विचार, इस राज्य में लोगों को मिलने वाली है मास्क पहनने से छूट?

faridabadnews24By faridabadnews24January 29, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

वैदेही कनेकर, मुंबई: क्या महाराष्ट्र (Maharashtra) के लोगों को जल्द ही मास्क (Masks) पहनने की अनिवार्यता से छूट मिलने वाली है. क्या महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां कोविड की वज़ह से मास्क पहनना ज़रूरी नहीं होगा. महाराष्ट्र सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करना शुरू कर दिया है.

इन देशों में मास्क पहनने से मिली मुक्ति

दुनिया में जब से कोरोना वायरस (Coronavirus) आया है, तब से मास्क (Masks) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. हालांकि दुनिया में कई ऐसे देश भी है, जहां मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं है. सबसे पहले इजरायल ने अपने देश के नागरिकों को पूरी तरह वैक्सिनेशन के बाद मास्क की अनिवार्यता से राहत दी थी. इसके बाद ब्रिटेन, अमेरिका, स्वीडन, न्यूजीलैंड, हंगरी, इटली और चीन ने भी मास्क से लोगों को आजादी दे दी.

क्या महाराष्ट्र में भी मिलेगी मास्क से छूट?

अब इस कड़ी में भारत का राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) भी शामिल हो सकता है. महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि कोविड टास्क फोर्स उन देशों का अध्ययन करे, जहां मास्क की अनिवार्यता समाप्त की गई है. साथ ही मास्क (Masks) से मुक्ति मिलने के बाद वहां क्या असर हुआ है. टास्क फोर्स की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने इस बारे में उपयुक्त फैसला लेने की घोषणा की है.

राज्य में आ रहे रोजाना 25 हजार केस

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना (Coronavirus) का कहर कम हुआ है. राज्य में गुरुवार को 2 लाख 87 हजार 397 एक्टिव केस थे. पिछले एक हफ्ते से राज्य में औसतन रोजाना 25 हजार नए केस आ रहे हैं, जबकि कुछ दिन पहले 40 हजार के करीब नए केस आ रहे थे.

अब तक 14 करोड़ लोगों का वैक्सिनेशन

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 14 करोड़ 69 लाख 57 हजार लोगों का वैक्सिनेशन हो चुका है. जिनमें से 6 करोड़ 3 लाख 12 हजार 240 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं. वहीं 8 करोड़ 59 लाख 17 हजार 37 लोगों को वैक्सीन की सिंगल डोज ही लगी है. जानकारों का कहना है कि जब तक सौ फीसदी वैक्सिनेशन नहीं होता, तब तक महाराष्ट्र को मास्क मुक्त करना मुश्किल होगा.

शुरू हुई दूसरे देशों की स्टडी

कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. राहुल पंडित के मुताबिक मास्क मुक्त होने वाले दूसरे देशों की स्टडी शुरू कर दी गई है. स्टडी के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को दे दी जाएगी. हालांकि महाराष्ट्र (Maharashtra) को मास्क मुक्त होने में अभी समय लगेगा. ऐसे में राज्य में कोविड (Coronavirus) से लड़ाई में मास्क (Masks) की भूमिका अगले कुछ दिन और अहम रहने वाली है.

Source News: zeenews

Coronavirus faridabadnews faridabadnews24 Government is considering Maharashtra Maharashtra Corona Updates Masks Mumbai people in this state are going to get exemption from wearing masks?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.