Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गांव शाहाबाद में करोड़ों रुपयों से होंगे विकास कार्य – राजेश नागर

गांव शाहाबाद में करोड़ों रुपयों से होंगे विकास कार्य – राजेश नागर

faridabadnews24By faridabadnews24January 31, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव शाहाबाद में लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनका निदान करने का प्रयास किया। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि आपके गांव के विकास के लिए बजट आ गया है, जल्द ही इनपर काम शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि गांव में 6 एकड़ भूमि पर करीब पांच करोड़ की लागत से स्टेडियम बनेगा, वहीं चार करोड़ की लागत से सिटी डेवलपमेंट सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा गांव शाहाबाद से भैंसरावली रोड निर्माण कार्य पर एक करोड़ 27 लाख रुपए और 40 लाख की लागत से हाई मास्क और सोलर लाइटों के कार्य भी होंगे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने शाहाबाद से ताजूपुर रोड बनाने की भी मांग की, जिस पर विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर इस कार्य को तुरंत शुरू करने की बात कही। विधायक नागर ने बताया कि एक सप्ताह में इन पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए किसी प्रकार से धन की कमी नहीं है।

 

विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। यही कारण है कि आज पूरे हरियाणा की जनता भाजपा के शासन की प्रशंसा कर रही है। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुझे आप लोगों ने हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट देकर जिताया है और यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी तिगांव विधानसभा क्षेत्र को बहुत चाहते हैं। यही कारण है कि हमारे यहां से जो भी मांग जाती है, वह जल्दी पूरी की जाती है। आप देखेंगे कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि के अनेकों कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिसकी लोग मिसाल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए धन की कमी किसी प्रकार से नहीं आने पाएगी। वहीं पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य होने से सभी लोगों में मनोहर सरकार के प्रति विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आप सभी लोगों के लिए मैं हर समय मौजूद हूं। आप जब चाहें अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे मिल सकते हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में अंत्योदय के विकास के लिए कार्य हो रहा है यानी कि वह व्यक्ति जिसको वर्षों से छोड़ दिया जा रहा था, उस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

 

जिसके कारण विपक्षियों के खेमों में खलबली मच गई है और वह लोगों के बीच में छ झूठ परोस कर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज के शिक्षा युग में झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सकता और हर झूठ की पोल जल्दी खुल जाती है। उन्होंने कहा कि अपना देश आगे बढ़ रहा है, उसमें अपना सहयोग दें और विपक्षियों के किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आएं। इस अवसर पर हंसराज सरपंच, मास्टर सतबीर, गुड्डू सरपंच भूपानी, योगेश सरपंच ढहकोला, तेज सिंह अधाना, अमन नागर, सुनील नागर, संतराज महाशय, मेहर चंद बाबू, उमेद सरपंच भुआपुर, योगेश सरपंच, अजब सिंह सरपंच शाहाबाद, ठाकुर दास, सतबीर मास्टर, रामप्रसाद, प्रेम दत्त वकील, मेंबर महेंद्र, रविंद्र नागर, मनोज नागर, ललित नागर, बीपी नागर, सतबीर मास्टर, सुखबीर नागर आदि लोग मौजूद थे।

Development work will be done with crores of rupees in Shahabad village - Rajesh Nagar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.