
चंडीगढ़ : हरियाणा में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 फरवरी से खुलने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय, कालेज, पालीटैक्नीक, आई.टी.आई., कोचिंग इंस्टीच्यूट, लाइब्रेरी और ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट में भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में अभी तक 15 साल से अधिक उम्र वाले 85 प्रतिशत स्कूली छात्र-छात्राओं ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया है।
Source News: punjabkesari
