Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्व.रणवीर सिंह हुड्डा को भावभीनी श्रद्धांजलि फरीदाबाद के युवा कांग्रेसियों ने दी

स्व.रणवीर सिंह हुड्डा को भावभीनी श्रद्धांजलि फरीदाबाद के युवा कांग्रेसियों ने दी

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : भारत के संविधान सभा के सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणवीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला के नेतृत्व में युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 स्थित स्व. रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘स्व. रणवीर सिंह हुड्डा जिंदाबाद, स्व. रणवीर सिंह हुड्डा अमर रहे’ के गगनभेदी नारे भी लगाए। इस अवसर पर उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। नितिन सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर हुड्डा के उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है इसलिए हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अपनी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे कि समाज से बुराईयों का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है स्व. चौ. रणवीर सिंह हुड्डा ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान व पिछड़े वर्गाे के साथ सभी छत्तीस बिरादरियों के लोगों के हक-हकूक की आवाज को बुलंद किया था, यही कारण है कि आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है, लेकिन बड़े दुख की बात हैl

कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने पर तुली है। उन्होंने स्व. रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में व्याप्त अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले इस पार्क को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इस पार्क में विकास के नाम पर एक ईट भी नहीं लगी, जो सरकार को प्रशासन की लचर कार्यशैली को दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि अपने पिता स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी प्रदेश की जनता की आवाज बनकर सडक़ से लेकर विधानसभा तक भाजपा सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे और जनता जनार्दन के हकों के लिए संघर्ष कर रहे है। श्री सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि स्व. रणवीर हुड्डा के आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, विजय कुमार, खुशबू खान, टीकाराम नागर, कर्मवीर खटाना, जनरल हुसैन, उस्मान ठेकेदार, ललित शर्मा, सतीश गिरी, शशांक गुप्ता, राव सुरेंद्र, सुमित खंडेलवाल, मोहन चौहान, आकाश गुप्ता, आकाश सैनी, बंटी ठाकुर, संदीप वर्मा, अंशुल भारद्वाज,  लवली पाराशर,  सलमान मंसूरी, वसीम, ताजू, नदीम सैफी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews24 Young Congressmen of Faridabad paid heartfelt tribute to Late Ranveer Singh Hooda
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.