
फरीदाबाद : एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट को बकवास बताया है। श्री शर्मा ने कहा कि यह वर्तमान केंद्र सरकार का एक और दिशा हीन बजट है। कोविड से तहसनहस हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिस तरह के बजट की आवश्यकता थी वैसी केंद्रीय मंत्री प्रस्तुत नहीं कर सकी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद छोटे उद्यमों का शहर है। जहां छोटे उद्यमी हैं और मजदूर वर्ग है। सरकार ने कोविड के दौरान एमएसएमई को 20 हज़ार करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा दी थी, लेकिन उसका लाभ भी आजतक सरकार ने उद्यमियों को नहीं दिया है। अब फिर उद्यमियों को झुनझुना पकड़ा दिया गया है और गरीब की थाली और महंगा करने की तैयारी है।
