Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये है वजह, सऊदी अरब बदलने जा रहा देश का झंडा और राष्ट्रगान

ये है वजह, सऊदी अरब बदलने जा रहा देश का झंडा और राष्ट्रगान

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

सऊदी अरब (Saudi Arabia) अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान (Flag & National Anthem) में बदलाव करने जा रहा है. सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि गैर-निर्वाचित सलाहकार शूरा परिषद (Shoora Council) ने सोमवार को राष्ट्रगान, ध्वज और राज्य-चिह्न में मामूली बदलाव के पक्ष में मतदान किया. वैसे, परिषद के फैसलों का मौजूदा कानूनों या संरचनाओं पर कोई असर नहीं पड़ता. लेकिन, इसका फैसला इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके सदस्य सऊदी अरब के शाह (King) द्वारा नियुक्त किए जाते हैं.

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज, राज्य-चिह्न और राष्ट्रगान के महत्व के बारे में जागरुकता और ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अधिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है. इसके अलावा, बदलावों में राष्ट्रीय ध्वज, राज्य-चिह्न और राष्ट्रगान के अपमान या उनके जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है.

बांग्लादेशियों पर अपमान का आरोप 

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित बदलाव देश के युवा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (Mohammed bin Salman Al Saud) के विजन के अनुरूप हैं, जो सऊदी राष्ट्रीयता और राष्ट्रीय गौरव पर जोर देते हैं. शूरा परिषद ने ये कदम ऐसे समय उठाया है जब राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में सऊदी में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने ध्वज को कूड़ेदान में फेंक दिया था.

बदल रहा है सऊदी अरब 

1973 के बाद से, सऊदी अरब का राष्ट्रीय ध्वज हरे रंग का है, जिस पर सफेद रंग की तलवार है और जिस पर अरबी में लिखा है, ‘अल्लाह के अलावा कोई भगवान नहीं है;  मोहम्मद अल्लाह के रसूल हैं’. बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में देश में कई क्षेत्रों में बदलाव और सुधार किए जा रहे हैं. संयुक्‍त अरब अमीरात की राह पर चलते हुए सऊदी अरब ने महिलाओं को अधिकार देने शुरू कर दिए हैं. पिछले महीने सऊदी महिलाओं ने पहली बार अपने ऊंटों के साथ सौंदर्य प्रतियोगिता ‘शिप्‍स ऑफ द डेजर्ट’ में हिस्‍सा लिया था

Source News: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Islam KINGDOM Mohammed Bin Salman Al Saud National Anthem National Flag Saudi Arabia the flag and national anthem of the country going to change Saudi Arabia This is the reason
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.