Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दी बधाई

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्याे की बदौलत विजयी परचम लहराएगी और बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में जो कार्य चल रहा है, उसके सकारात्मक परिणाम देश को मिल रहे है और आने वाले समय में भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। श्री गुर्जर बीती रात्रि अपने जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गोल्डी अरोड़ा सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार विराजमान हुई है, जब से भारत उन्नति की राह पर अग्रसर हुआ है और पिछले सात सालों में जितना विकास मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है, उतना विकास कांग्रेस की पिछली सरकारोंं के कार्यकाल में भी नहीं हुआ। आज आम आदमी के लिए सरकार ने इतनी जनहितैषी योजनाएं क्रियान्वित की है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार पूरे प्रदेश का समान विकास करने में जुटी है और फरीदाबाद भी विकास से अछूता नहीं है, यहां भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है, नहरपार क्षेत्र में पुलों का जाल व नई सडक़ें बनने से इस शहर की कायाकल्प हो रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को विश्वास दिलाया कि भाजपा युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी व संगठन को मजबूत करने के दिशा में काम करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहा है। इस अवसर पर युवा समाजसेवी पारस राय, भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य रंजीत रावल, विकास शर्मा, मनीष बत्रा, सागर दुआ, प्रवेश चंदीला, सागर भाटिया सहित अनेकों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

BJP Yuva Morcha officials congratulated the Union Minister on his birthday faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.