Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अन्य राज्यों का लेटेस्ट अपडेट, यूपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में कल से खुलेंगे स्कूल

अन्य राज्यों का लेटेस्ट अपडेट, यूपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में कल से खुलेंगे स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए कई राज्यों ने स्कूल को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इनमें मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। यूपी और दिल्ली में भी कल यानी 7 फरवरी से स्कूल खुलेंगे। बिहार में स्कूल खोलने को लेकर आज निर्णय लिया जाएगा।

यूपी में कल से खुलेंगे कक्षा नौ से इंटर तक के स्कूल व डिग्री कालेज

कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने के बाद अब प्रदेश सरकार ने सोमवार से कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी माध्यमिक स्कूल, विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों को खोलने का फैसला किया है। अभी तक यहां आनलाइन कक्षाएं चल रही थी, लेकिन अब कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। अभी कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से सोमवार से सभी माध्यमिक स्कूलों और विश्र्वविद्यालय व डिग्री कालेजों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के साथ सोमवार से कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल और डिग्री कालेज खोले जाएंगे। अभी प्राइमरी कक्षाएं इसलिए नहीं खोली गई हैं क्योंकि संक्रमण कम होने के बावजूद छोटे बच्चों को इससे बचाना जरूरी है।

दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल

दिल्ली के स्कूल खोले जा रहे हैं लेकिन उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। यानी सभी क्लासेस के लिए स्कूल एकदम से न खोलकर एक-एक करके खोले जाएंगे। इससे स्कूलों में भीड़ कम होगी। सबसे पहले 7 फरवरी से क्लास नौंवी से लेकर बारहवीं तक के स्कूल खुलेंगे। दिल्ली के डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसौदिया ने घोषणा की है कि यहां की नर्सरी से लेकर आठवीं क्लास तक के स्कूल 14 फरवरी से खोले जाएंगे। आज दिल्ली में डीडीएमए और दिल्ली सरकार की मीटिंग दोबारा से हुई। इस मीटिंग के बाद कई बड़े फैसले आए हैं उनमें से स्कूलों को खोलने को लेकर भी घोषणा की गई है। सात फरवरी से क्लास नौ से बारह के स्कूल खुलेंगे लेकिन इनकी ऑनलाइन क्लासेस भी बंद नहीं की जाएंगी। इस प्रकार जो छात्र जैसे चाहे वैसे माध्यम का चुनाव करके स्कूल ज्वॉइन कर सकता है।

बिहार में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाई गई पाबंदियों पर बड़ा फैसला लिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कक्षा 8वीं तक के स्कूल 50 फीसद क्षमता के साथ और कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 100 फीसद क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां 50 फीसद क्षमता के साथ संचालित होंगे।

Source News: jagran

Delhi from tomorrow faridabadnews faridabadnews24 Latest update of other states schools will open in these states including UP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.