
बल्लभगढ़ : गुरुग्राम नहर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बनाया जा रहा छह लेन पुल फरवरी के आखिर तक तैयार हो जाएगा। पुल तीन महीने देरी से तैयार होगा। इसके बनने से राजमार्ग पर चलने वाले हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा।
बल्लभगढ़ में गुरुग्राम नहर पर पिछले दो वर्ष से राजमार्ग के लिए 10 लेन पुल बनाने का काम चल रहा है। पहले चार लेन पुल सर्विस रोड के लिए बनाए गए। सर्विस लेन के पुल अगस्त में तैयार हो चुके थे। सितंबर में छह लेन पुल बनाने का काम शुरू किया गया। पुल बनाने वाली संस्था ने तब दो महीने में पुल को तैयार करने का दावा किया था, लेकिन पुल अभी तक तैयार नहीं हुआ है, जिससे पूरे दिन सर्विस लेन के पुलों पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। राजमार्ग से आने-जाने वाले लोग इस जाम का करीब दो वर्ष से सामना कर रहे हैं।
-विजय आर्य, बल्लभगढ़
हमने गुरुग्राम नहर पर राजमार्ग के लिए बनाए जा रहे छह लेन पुल को 15 फरवरी तक तैयार करने के लिए कहा था, लेकिन अब ये फरवरी के आखिर तक तैयार होगा। पुल का 80 प्रतिशत निर्माण का काम पूरा किया जा चुका है। जल्दी ही पुल के रैंप पर तारकोल कंकरीट की परत डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-सौरभ लांबा, प्रबंधक, गवारा कंस्ट्रक्शन
Source News: jagran
