
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रीमती विवेक पांडे जी और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमतीं अरुणा दुबे के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच और केसरिया भारत की टीम ने खिमरिया गांव की गौ शाला में जा कर गौ माता का पूजन कर गायो के लिए मक्के का दलिया, ज्वार का दलिया, गेंहू का दलिया, पालक, मूली, चारा और नगद राशि दान में दी। इस कार्यक्रम में संरक्षक मंत्री श्रीमती सरला पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमतीं प्रवीणा गोस्वामी, सचिव नीरा बुधौलिया, सहसचिव शिखा साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमतीं मंजुलता पांडे, सक्रिय सदस्य श्रीमती कामिनीं श्रीवास्तव एवम श्रीमती सविता महोबिया की उपस्थिति सराहनीय रही। सहसचिव श्रीमती शिखा साहू द्वारा होटल सावित्री सिग्नेचर में स्वल्पाहार एवम सौभाग्य सामग्री वितरित की गई। अंत मे सचिव श्रीमती नीरा बुधौलिया द्वारा सभी सदस्यों को सादुवाद दिया गया और इसी महीने में होने वाली एक गरीब कन्या के विवाह की जानकारी दी गई।
