Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BSP ने जारी की 54 उम्मीदवारों की सूची, मायावती ने CM योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर से उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

BSP ने जारी की 54 उम्मीदवारों की सूची, मायावती ने CM योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर से उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

faridabadnews24By faridabadnews24February 7, 2022Updated:February 7, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 54 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में छठे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मायावती ने ख्वाजा शमसुद्दीन को उतारा है. मुस्लिम उम्मीदवार गोरखपुर सदर से सीएम योगी के खिलाफ लडेंगे. यानी इस सीट से कांटे की टक्कर होने वाली है.

इन सीटों से इन उम्मीदावरों को उतारा गया

गोरखपुर जिले की कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से चंद्र प्रकाश निषाद, पिपराइच से दीपक अग्रवाल, गोरखपुर शहर से ख्वाजा शमसुद्दीन, गोरखपुर देहात से दारा सिंह निषाद, सहजनवां से श्रीमती अन्जू सिंह, खजनी से विद्यासागर, चौरी-चौरा से वीरेंद्र पाण्डेय, बांसगांव से राम नयन आजाद और चिल्लूपार से राजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा गया है. वहीं अम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी सीट से प्रतीक पाण्डेय, टाण्डा से श्रीमती शबाना खातून, आलापुर से श्रीमती केशरा देवी गौतम, जलालपुर से राजेश कुमार सिंह और अकबरपुर से चंद्र प्रकाश वर्मा को टिकट दिया गया है.

3 मार्च को इन सीटों लिए होगा चुनाव

बता दें कि गोरखपुर, देवरिया और बलिया समेत जिन जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए बसपा ने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. वहां 3 मार्च को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को मतगणना के बाद आएंगे.

उत्तर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रदेश में जनता इस बार सत्ता की चाबी किसे सौंपने का मन बना रही है, इसको लेकर Zee News ने पूरे प्रदेश में 20 जनवरी से 2 फरवरी के बीच फाइनल ओपिनियन पोल किया. इस पोल में यूपी में 3 लाख लोगों से बात करके उनकी राय ली गई.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी का पलड़ा भारी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बाग़पत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले आते हैं. वहीं, अगर इस क्षेत्र में अहम सीटों की बात करें यहां कैराना, मुजफ्फरनगर, खतौली, नगीना, नजीबाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, देवबंद, सहारनपुर, हसनपुर, मेरठ, मुरादनगर, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा, दादरी, जेवर, धौलाना, हापुड़ शामिल हैं. जहां पहले चरण और दूसरे चरण के लिए 10 फरवरी और 14 फरवरी को मतदान होना है.

 

Source News: zeenews

BSP released the list of 54 candidates faridabadnews faridabadnews24 Mayawati fielded Muslim candidate from Gorakhpur Sadar against CM Yogi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.