Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रखें इन बातों का ख्याल, जरा सी चूक आपको बना सकती है ब्रेन स्‍ट्रोक का शिकार

रखें इन बातों का ख्याल, जरा सी चूक आपको बना सकती है ब्रेन स्‍ट्रोक का शिकार

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

ब्रेन स्ट्रोक एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। वैसे तो स्ट्रोक किसी भी मौसम में हो सकता है, लेकिन सर्दियों में इसके मामले अधिक देखे जाते हैं। इसका प्रमुख कारण है मौसम से सामंजस्य बैठाने के लिए शरीर में होने वाले बदलाव। तापमान में कमी के कारण रक्त को विभिन्न अंगों तक ले जाने वाली नलिकाएं संकुचित होने लगती हैं और इससे बढ़ती है स्ट्रोक की आशंका। स्ट्रोक की चपेट में आए व्यक्ति को तत्काल उपचार की जरूरत होती है, जिससे मस्तिष्क में हुई क्षति को ठीक किया जा सके।

स्ट्रोक के मामले में समय से उपचार न मिलने पर कई बार आजीवन दिव्यांगता या मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। मस्तिष्क की लाखों कोशिकाओं को जीवित रहने के लिए आक्सीजन की जरूरत होती है। मस्तिष्क में रक्त का थक्का बनने या रक्तस्राव होने से रक्त संचरण में रुकावट आती है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक होता है। इसे ब्रेन अटैक भी कहते हैं। जब स्ट्रोक मस्तिष्क को रक्त पहुंचाने वाली नलिकाओं के फटने से होता है तो उसे हेमरैजिक स्ट्रोक कहा जाता है। इसका सबसे प्रमुख कारण उच्च रक्तदाब है। हेमरैजिक स्ट्रोक में मस्तिष्क के अंदर रक्तस्राव होता है।

कारण

  • मोटापा
  • उम्र बढ़ना
  • गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन
  • शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना
  • तापमान में अचानक होने वाला परिवर्तन
  • धूमपान और अल्कोहल का अत्यधिक सेवन
  • उच्च रक्तदाब, कोलेस्ट्राल का उच्च स्तर, डायबिटीज व हृदयाघात

इन लक्षणों से पहचानें: स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में चेहरे का एक हिस्सा सुन्न हो जाना, बोलने में परेशानी, सिरदर्द और दिखना बंद हो जाना शामिल है। यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाएं। स्ट्रोक के मरीजों के लिए समय पर उपचार उपलब्ध कराना बहुत जरूरी होता है। जितनी जल्दी उपचार शुरू कर दिया जाए परिणाम उतने ही बेहतर मिलते हैं। युवाओं को इस मौसम में परिवार के बुजुर्ग व बीमार लोगों की विशेष देखभाल करनी चाहिए और स्ट्रोक के लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए।

इसे अवश्य करें

  • धूमपान बंद कर दें
  • पोषक व संतुलित भोजन करें
  • जंक फूड के सेवन से बचें
  • लाल मांस और नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें
  • ठंड के मौसम में शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें
  • तापमान में अचानक होने वाले बदलावों के प्रति गंभीर रहें

उपचार: स्ट्रोक का उपचार इस पर निर्भर करता है कि रक्तस्राव मस्तिष्क के किस हिस्से में हुआ है और कितनी मात्रा में हुआ है। कुछ मामलों में दवाओं द्वारा इसे ठीक कर लिया जाता है, लेकिन कई बार अधिक रक्तस्राव व सूजन के कारण आपरेशन का विकल्प अपनाना पड़ता है।

Source News: jagran

a slight mistake can make you a victim of brain stroke faridabadnews faridabadnews24 Take care of these things
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.