Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 15 फरवरी को फैसला लालू यादव फिर जाएंगे जेल?

15 फरवरी को फैसला लालू यादव फिर जाएंगे जेल?

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चर्चित चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी करार दिए गए लालू यादव सजा की आधी अवधि जेल में काट लेने के बाद मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर हैं. लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ सकता है. चारा घोटाले से संबंधित डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में 15 फरवरी को फैसला आना है.

डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में 15 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत फैसला सुनाने वाली है. इस दौरान लालू यादव को कोर्ट में सशरीर उपस्थित रहना होगा. लालू के स्वास्थ्य और पहले के चारा घोटाला  मामलों में आए फैसलों को देखते हुए आरजेडी के खेमे में, आरजेडी के समर्थकों में चिंता बढ़ गई है.

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के रांची में अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा मामला है. चारा घोटाले के सबसे बड़े आरसी 47 ए/96 के ये मामले दरसल 1990 से 1995 के बीच के हैं. लालू के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने बताया कि अगर सजा होती है तो स्वास्थ्य को बड़ा ग्राउंड बनाया जाएगा. लालू यादव किडनी की परेशानी से जूझ रहे हैं. उन्हें चिकित्सकों ने 24 घंटे में महज 500 मिली लीटर लिक्विड लेने के लिए कहा है.

अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा कि अगर क्रिएटिनिन लेवल पांच से ऊपर जाता है तो उनको नियमित रूप से डायलिसिस कराना पड़ेगा. हर रोज स्वास्थ्य का अपडेट एम्स को भेजा जाता है. प्रभात कुमार को उम्मीद है कि कोर्ट considerate रहेगा. हालांकि संशय इस बात को लेकर भी है कि इसके पहले तमाम मामलों में तीन साल से ज्यादा की सजा लालू को हुई है और लोअर कोर्ट से कभी भी राहत नही मिली है.  उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को लालू प्रसाद यादव के रांची आने की संभावना है.

आरजेडी को उम्मीद- हक में आएगा फैसला

लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के कैम्प में चिंता के साथ ही प्रार्थना का दौर भी शुरू हो गया है. आरजेडी प्रवक्ता स्मिता लकड़ा ने उम्मीद जताई कि इस बार फैसला उनके हक में आएगा. गौरतलब है कि झारखंड में पांच में से चार मामलों में लालू यादव सजा की आधी अवधि काट चुके हैं. चाईबासा कोषागार से 37.7 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के पहले मामले में वे बेल पर हैं. इस मामले में लालू यादव को पांच साल कैद की सजा हुई थी.

बता दें कि देवघर कोषागार से 79 लाख रुपे की अवैध निकासी के मामले में लालू को साढ़े तीन साल, चाईबासा कोषागार से 33.13 करोड़ की निकासी के मामले में पांच साल, दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल की सजा हुई थी. इन सभी मामलों में लालू यादव अभी जमानत पर हैं. 139 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में अगर तीन साल से अधिक की सजा सुनाई गई तो कोर्ट से लालू को जेल भी जाना पड़ सकता है

Source News: aajtak

Decision on February 15: Lalu Yadav will go to jail again? faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.