
Sukanaya Samridhi Yojna : अगर आप भी बचत के लिए किसी स्कीम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 7.6 प्रतिशत की दर ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में ही आपकी रकम डबल हो जाएगी। हम बात कर रहे हैं सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की।
If you are also thinking of investing money in any scheme for savings, then today we are telling you about such a government scheme in which you will get 7.6 percent interest. In this scheme, your amount will double in 9 years 4 months. We are talking about Sukanya Samriddhi Yojana.
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटी का अकाउंट खोला जा सकता है। आप अपनी बेटी के लिए रोजाना 416 रुपये बचाकर 65 लाख रुपये का फंड खड़ा कर सकते हैं, जो उसके बेहतर भविष्य के लिए काम आएगा।
Know What is Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है। जिसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया है। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है।
Can Make Big Fund
इस स्कीम में आप अपनी बेटी की पढ़ाई या फिर शादी के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं। इस योजना में एक माता-पिता या गार्जियन एक बेटी के नाम पर केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं और दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं।
Money has to be Deposited Only for 15 Years
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा।
How Much Interest is Getting?
इस समय सरकार इस स्कीम पर खाताधारकों को 7.6 फीसदी की दर से कंपाउंडिग ब्याज का फायदा दे रही है। इस स्कीम की ब्याज दरों को सरकार 3 महीने के बाद में रिवाइज करती है।
Account Can be Opened from Post Office or Bank
इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं। आप पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर यह खाता ओपन करा सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। साथ ही में बच्ची और मां-बाप का पहचान पत्र भी जमा कराना होगा।
Know How to Get 65 Lakh Rupees
>> अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालाना 36000 रुपये पर आपको 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से 9,11,574 रुपये मिलेंगे।
>> 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। यानी अगर आप रोजाना 100 रुपये बचा कर जमा करते हैं तो आप बेटी के लिए 15 लाख रुपये का फंड खड़ा कर सकते हैं।
>> वहीं रोजाना 416 रुपये तक बचाकर 65 लाख रुपये जोड़ सकते हैं।
Source News: chopaltv
