Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशखबरी: 1900 खाली पदों पर भर्ती जल्द, अब 12वीं पास ही बन सकेंगे होमगार्ड

खुशखबरी: 1900 खाली पदों पर भर्ती जल्द, अब 12वीं पास ही बन सकेंगे होमगार्ड

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

अब 12वीं पास ही होमगार्ड भर्ती हो सकेंगे। सरकार इनकी शैक्षणिक योग्यता को दसवीं से बढ़ाकर बारहवीं करने जा रही है। होमगार्ड के लिए बनाए जा रहे सेवा नियमों में इसका प्रावधान किया गया है। सेवा व भर्ती नियम पुलिस की तर्ज पर होंगे। नए नियमों के अनुसार ही होमगार्ड वालंटियर के खाली 1900 पदों को जल्द भर्ती की जाएगी।

नवंबर 2016 के बाद होमगार्ड की सीधी भर्ती नहीं हुई। होमगार्ड विभाग में पक्के कर्मचारियों की खाली पदों पर 1990 के बाद पक्की भर्ती ही नहीं हुई। विभाग ने जनसंख्या के अनुसार होमगार्ड के दस हजार नए पद सृजित करने की मांग भी सरकार को भेजी है। सरकार ने इसी सप्ताह 1500 होमगार्ड को अस्पतालों में तैनात करने को मंजूरी दी है। जिन्हें तैनात करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

महानिदेशक होमगार्ड देश राज सिंह पक्की भर्ती के लिए भी प्रयासरत हैं। उनकी गृह मंत्री अनिल विज व गृह सचिव राजीव अरोड़ा के साथ बैठकें हुई हैं। मौजूदा समय में कार्यरत 12 हजार होमगार्ड को पुलिस जवानों की तरह तीन-तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही दो गर्म-दो ठंडी वर्दी, टोपी, जैकेट, जूते भी इन्हें दिए जाएंगे। अभी तक इन्हें ये सारा सामान खुद ही खरीदना पड़ता था।

महानिदेशक देश राज सिंह ने बताया कि होमगार्ड के सेवा नियम स्वीकृति के लिए सरकार को भेजे हैं। जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों की ऊंचाई, दौड़ व चेस्ट का माप पुलिस भर्ती के लिए तय नियमानुसार होगा। दस दिन में वर्दी होमगार्ड को दे दी जाएगी। सरकार होमगार्ड वालंटियर को पुलिस की तरह पेशेवर बनाना चाहती है।

भूना में बनेगा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र
महानिदेशक ने बताया कि होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र चीका रोड, भूना में बनाया जाएगा। 70 एकड़ पंचायती जमीन इसके लिए चिन्हित की गई है। सरकारी दरों पर जमीन खरीदने के लिए विभाग के पास बजट का प्रावधान पहले से है। सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा है। यह होमगार्ड विभाग का अपना पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा। अभी पंचकूला में किराए के भवन में यह केंद्र चल रहा है। आज तक होमगार्ड का प्रशिक्षण हुआ ही नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार होमगार्ड विभाग में सुधार तेज कर दिए हैं।

भर्ती का विज्ञापन निकाले विभाग: एसोसिएशन प्रधान
हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि सरकार नई भर्ती के लिए पुलिस की तर्ज पर विज्ञापन निकाले। बीते सालों की तरह अंदरखाने भर्ती न हो। नए पद तभी सृजित किए जाएं, जब विभाग के पास उन्हें देने के लिए काम हो। 12 हजार में से आज भी एक हजार जवान बिना डयूटी के हैं। उन्होंने सरकार से होमगार्ड के लिए भी पेंशन योजना शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वालंटियर की डयूटी के दौरान मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये मिलते हैं, अन्य कोई राशि नहीं मिलती।

Source News: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Good news: Recruitment on 1900 vacant posts soon now only 12th pass will be able to become home guards
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.