
फ़रीदाबाद : आज आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासी सेल के साउथ जोन अध्यक्ष संतोष यादव ने पूर्वांचल समाज के आन बान शान यशवंत मौर्य को फ़रीदाबाद जिला का प्रवक्ता नियुक्त किया ।जबसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने प्रवासी नेता संतोष यादव को 6 जिला और 23 विधानसभा की कमान सौपी है तभी से ताबड़ तोड़ फ़रीदाबाद में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब बढ़ता जा रहा है।आज जिला प्रवक्ता यशवंत मौर्य का हौसला बढ़ाते हुए संतोष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरमायदारों की सरकार है और जबसे भाजपा सरकार है फ़रीदाबाद के हालात नाजुक हैं, सीवर,सड़क,पानी ,नाली की समस्या से जनता दुःखी है और क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल है।
इस मौके पर यशवंत मौर्य ने कहा कि प्रवासी नेता संतोष यादव ने मुझे जिला प्रवक्ता बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी का कुनबा बढ़ाऊंगा और आम आदमी पार्टी की नगर निगम जीत दिलाने के लिए मेहनत करूंगाप्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि यशवंत मौर्य युवा समाजसेवी है और गरीब ,दिन दुखियों के लिए बढचकर भाग लेते है और कोरोनकाल में भी गरीब प्रवासियों के लिए अनाज की ब्यवस्था की और हमेशा टूटी फूटी सड़को ,टूटी नाली और गंदे जलभराव की आवाज प्रसाशन के सामने उठाते रहते है
