Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महावीर शिक्षण संस्थान एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन किया वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी त्रिखा ने

महावीर शिक्षण संस्थान एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन किया वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी त्रिखा ने

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में एसजीएम नगर ए ब्लॉक में असमर्थ परिवारों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देकर नियमित सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के उद्देश्य से महावीर शिक्षा संस्थान की स्थापना की गई तथा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई में कौशल विकास हेतु महावीर सिलाई-कढ़ाई केंद्र की स्थापना की गई। इनका विधिवत उद्घाटन फरीदाबाद के जाने-माने अधिवक्ता अश्विनी त्रिखा के कर-कमलों से किया गया। इससे पहले इनके कार्यों में सफलता मिले इसके लिए प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ कर महाप्रभु से प्रार्थना की गई जिसकी मेजबानी जितेंद्र-हर्ष अरोड़ा, सुनील-अर्चना एवं एसएन त्यागी-मुनेश ने की।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता लक्ष्य इंटरप्राइजेज के मालिक जितेंद्र अरोड़ा ने की और अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नेत्रहीन संगठन हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव हेमसिंह यादव उपस्थित थे। सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अश्विनी त्रिखा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल की यह पहल दूरगामी है और इससे असमर्थ परिवारों को राह मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे नेक कार्य में सरकार से मान्यता दिलाने का वे भरसक प्रयास करेंगे।

 

अतिथियों के समारोह में पहुंचने पर संस्था के संरक्षक सीए अजीत सिंह पटवा, शहर के जाने-माने सामाजिक सेवक उमेश अरोड़ा, वीरा केंद्र की संचालिका नीरू पवन, शिखा, निधि आदि ने उनकी अगवानी की।इस पुनीत अवसर पर संस्था द्वारा माधव अस्पताल एवं सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें 315 लोगों की विभिन्न प्रकार की जांच कर उन्हें दवाइयां भी दी गईं। माधव अस्पताल ने महावीर सिलाई केंद्र को आगे और प्रगति हेतु दो सिलाई मशीन भेंट कीं। मुख्य अतिथि ने शिविर में सेवा दे रहे सभी डॉक्टरों का पुष्पकली भेंट कर सम्मान किया। संस्था के वीर केंद्र के अध्यक्ष सुनील मस्ता ने सभी उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर संस्था के सचिव रोबिन त्यागी, अमित वधवा, अभिनव जैन, दिव्यांग संस्था के शाखा, प्रितपाल सिंह, राकेश अरोड़, प्रदीप सिंह, शिखा अरोड़ा, निधि, मोनिका बब्बर, अर्चना मस्ता, सुनील, सोनम, मधु पटवा, जिनी अनुपम, प्रतिभा अरोड़ा, उमेश अरोड़ा, एसएन त्यागी व केडी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Senior Advocate Ashwini Trikha inaugurated Mahaveer Educational Institute and Sewing-embroidery Center
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.