
Rajasthan Police Constable Recruitment 2022: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा अवसर आया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों (Rajasthan Police Jobs) पर आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट police।rajasthan।gov।in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है।
इन पदों (Rajasthan Police Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
हजारों पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार इस अधिकारिक लिंक https://www.police.rajasthan.gov.in/Rajasthan/PressNote पर विजिट कर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। वहीं डायरेक्ट लिंक https://recruitment2.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 4588 पदों में से 2 फीसदी पदों पर भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाएंगी।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 03 फरवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022
योग्यता
जिला पुलिस /आईबी– इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए।
पुलिस टेलीकॉम- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित और कंप्यूटर विषय के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
आरएसी/एमबीसी बटालियन– इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा पास होना का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
Rajasthan Police Constable Recruitment 202: आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / एमबीसी– 500 रुपये आवेदन शुल्क
ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल – 400 रुपये आवेदन शुल्क
Source News: chopaltv
