Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए कैसे? कमाना चाहते हैं लाखों तो ये कंपनी दे रही है गारंटी के साथ कमाई का मौका

जानिए कैसे? कमाना चाहते हैं लाखों तो ये कंपनी दे रही है गारंटी के साथ कमाई का मौका

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2022No Comments3 Mins Read
Images Source : google

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), जो कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, के शेयर में करीब 1 फीसदी की मजबूती आई। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद टीसीएस का शेयर ऊपर चढ़ा। टीसीएस के बायबैक ऑफर की रिकॉर्ड तारीख की घोषणा के बाद शेयर बाजार में तेजी जारी है। बता दें कि टीसीएस शेयरों की बायबैक करने जा रही है।

बायबैक (Buyback) यानी अपने ही शेयरों को शेयरहोल्डरों से वापस खरीदना। इसके लिए कंपनी अपने शेयरधारकों को मौजूदा भाव से मोटी रकम देती है। आगे जानिए टीसीएस के बायबैक से शेयरधारकों को कितना फायदा हो सकता है।

सोमवार को TCS का शेयर 0.93 फीसदी की मजबूती के साथ 3729.15 रु पर बंद हुआ है। टीसीएस ने बायबैक भाव रखा है 4500 रु। यानी ये बायबैक ऑफर के तहत शेयरधारकों से 4500 रु में एक शेयर खरीदेगी। इस तरह निवेशकों को मौजूदा भाव से हर शेयर पर करीब 771 रु या 20.6 फीसदी का फायदा होगा। बायबैक में हिस्सा लेने के लिए आपको 23 फरवरी तक टीसीएस के शेयर खरीदने का मौका है।

23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट 

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन तक निवेशको के पास उस कंपनी के शेयर हों वे ही उस कंपनी के बायबैक में हिस्सा ले सकते हैं। TCS के बायबैक इश्यू की रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी है। इसलिए आपके पास इसके शेयर 23 तारीख तक खरीदने का मौका है। टीसीएस ने 18000 करोड़ रु के बायबैक का ऐलान किया है। पिछले 5 साल में यह कंपनी का चौथा और सबसे बड़ा बायबैक इश्यू है।

बायबैक का सही मतलब 

कोई कंपनी जब अपने ही शेयरधारकों से अपने शेयर वापस खरीदती है तो इसे बायबैक कहा जाता है। बायबैक को आईपीओ का उलट भी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई कंपनी आईपीओ में शेयर बेचती है।

बायबैक की प्रोसेस पूरी होने पर उन शेयरों का वजूद समाप्त हो जाता है, जो बायबैक में खरीदे जाते हैं। कंपनियाँ टेंडर ऑफर या ओपन मार्केट के जरिए बायबैक करती हैं।

क्यों करती हैं बायबैक कंपनियां 

अकसर अलग अलग कारणों से शेयरों का बायबैक करती हैं। इनमें सबसे अहम होता है कंपनी की बैलेंस शीट में अतिरिक्त नकदी का होना। क्योंकि कंपनी के पास ज्यादा नकदी का होना अच्छा नहीं होता। माना जाता है कि कंपनी अपने कैश का उपयोग नहीं कर पा रही है।

शेयर बायबैक के जरिये कंपनी अपने अतिरिक्त नकदी का इस्तेमाल करती है। साथ ही कई बार कंपनी को लगता है कि उसके शेयर की कीमत कम यानी अंडरवैल्यूड है, तो वह बायबैक के जरिये उसे बढ़ाने की कोशिश करती है।

12 जनवरी को, टीसीएस के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल राशि के लिए 4 करोड़ शेयरों तक के बायबैक को मंजूरी दी थी। बायबैक का साइज कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 1.08 फीसदी है।

कंपनी ने कहा था कि यह 4,500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदेगी। 18 दिसंबर 2020 और 1 जनवरी 2021 के बीच टीसीएस ने बायबैक में शेयरधारकों को 16,000 करोड़ रुपये लौटाए, जिसमें टाटा संस ने लगभग 10,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

 

Source News: chopaltv
faridabadnews faridabadnews24 Know how? If you want to earn lakhs then this company is giving a chance to earn with guarantee
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.