Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इग्नोर करने के होंगे बुरे नतीजे, इस बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती है ड्राई स्किन

इग्नोर करने के होंगे बुरे नतीजे, इस बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती है ड्राई स्किन

faridabadnews24By faridabadnews24February 20, 2022No Comments3 Mins Read
Images Source : google

सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई होना आम बात है. सर्दियों में बाहर के तापमान और पानी कम पीने के कारण स्किन काफी ड्राई हो जाती है जिससे खुजली भी होने लगती है. लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी स्किन हर मौसम में ड्राई रहती है. बहुत से मामलो में डिहाईड्रेशन और सूखी हवा के कारण भी स्किन में ड्राईनेस बनी रहती है. अधिकतर लोग अपनी ड्राई स्किन के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहराते हैं. लेकिन शायद ही कोई यह बात जानता होगा कि ड्राई स्किन के पीछे सिर्फ मौसम ही वजह नहीं होता बल्कि और भी कई कारण हो सकते हैं. स्किन बार-बार ड्राई होने के पीछे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं जिनमें से एक है किडनी की बीमारी. यह सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है. किडनी की समस्या होने पर भी स्किन काफी ड्राई रहती है.

क्या किडनी की समस्या से त्वचा रूखी हो सकती है?

हमारे शरीर में किडनी का महत्वपूर्ण  रोल होता है. किडनी हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्य करती है. किडनी का मुख्य काम ब्लड को फिल्टर करना और कई पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम और पौटेशियम के संतुलन को कंट्रोल करना होता है. साथ ही किडनी से वह हार्मोन भी निकलते हैं जो हमारे शरीर के अन्य अंगो को कार्य करने के लिए जरूरी हैं. शरीर में पोषक तत्वों का स्तर स्थिर होने से स्किन नेचुरल तौर पर हाईड्रेटेड और स्वस्थ रहती है. हांलाकि जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो इससे ब्लड में खनिजों और पोषक तत्वों की मात्रा में असंतुलन होने लगता है – जो किडनी की बीमारी का कारण बन सकता है.

किडनी के सही से काम ना करने का एक लक्षण स्किन का मॉइश्चर खो जाना और ड्राई होने के साथ खुजली होना है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी का कहना है कि त्वचा संबंधी कई लक्षण किडनी की बीमारी के संकेत हो सकते हैं:

– खुरदरी और पपड़ीदार स्किन
– त्वचा टाइट महसूस होना और आसानी से क्रैक पड़ जाना
– फिश स्केल स्किन होना

ये सभी लक्षण आपको शरीर के किसी भी हिस्से में और कभी भी नजर आ सकते हैं. इन लक्षणों के दिखते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

किडनी की समस्या होने पर शरीर के किन अंगों में होती है खुजली ?

किडनी की समस्या होने पर इसके असर हर किसी में अलग-अलग तरह से दिखते हैं. ड्राईनेस और खुजली की समस्या शरीर के किसी खास जगह पर हो सकती है, जैसे पीठ या हाथ. व्यस्कों में किडनी की बीमारी का खतरा काफी ज्यादा होता है. इसलिए अगर आपको अपनी स्किन में ड्राईनेस और खुजली महसूस हो रही है  तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें. इस बीच हेल्दी डाइट फॉलो करके आप अपनी किडनी की देखभाल कर सकते हैं और ड्राईनेस से बचने के लिए अच्छी क्वॉलिटी के बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Source News: aajtak

dry skin can be a sign of this major disease faridabadnews faridabadnews24 Ignoring will have bad consequences
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.