
UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी नोटिफिकेश के अनुसार, रेडियो संवर्ग में “हेड ऑपरेटर्स” और “हेड ऑपरेटर्स (मैकेनिक)” के 936 पद रिक्त हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2022 है.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा. यह शुल्क सभी श्रेणी के कैंडिडेट के लिए है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 से 1,12,400 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा. कैंडिडेट आवेदन शुल्क और वेतनमान की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2022 है.
Source News: aajtak
