
व्यक्ति कैसा जीवन जिएगा इसमें उसकी मेहनत, किस्मत और भाग्य का बड़ा योगदान होता है लेकिन व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और आदतें भी इसमें अहम रोल निभाती हैं. यदि स्वभाव-आदतें ठीक न हों तो उसे ना तो आसपास के लोग पसंद करते हैं और ना ही भगवान. देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को कुछ बुरी आदतों से हमेशा बचना चाहिए. वरना उसे कंगाल और बर्बाद होने में देर नहीं लगती है. आज हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं, जिनसे हमेशा दूर रहना चाहिए.
कुंडली के ग्रहों पर डालती हैं बुरा असर
व्यक्ति के आदतें न केवल उसके जीवन, सफलता-असफलता, रिश्तों, आर्थिक स्थिति को बल्कि उसकी कुंडली के ग्रहों तक को प्रभावित करती हैं. ऐसे में बुरी आदतें अपनाना अपने जीवन में खुद मुसीबतों को न्योता देना है.
नाखून चबाना: नाखून चबाना आत्मविश्वास के कम होने की निशानी है. साथ ही यह बुरी आदत कई बीमारियों का कारण भी बनती है. वहीं ज्योतिष की नजर से देखें तो नाखून चबाने की आदत को कंगाली और बर्बादी को खुद न्योता देने वाली आदत बताया गया है. इस आदत के चलते कुंडली के ग्रह बुरा असर देने लगते हैं. लिहाजा इससे हमेशा बचें.
जूठे बर्तन रात भर रखना: रात में खाना खाने के बाद जूठे बर्तन को रात भर ऐसे ही छोड़ देना जीवन में नाकामयाब बनाता है. हमेशा रात के जूठे बर्तनों को रात में ही साफ करें. यदि न कर पाएं तो कम से कम उन्हें किचन में छोड़ने की गलती न करें. ये गलती अच्छे-भले धनवान आदमी को भी गरीब बना देती है.
जूते-चप्पल अव्यवस्थित रखना: ऐसे लोग जो जूते-चप्पल को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखते हैं, उन्हें अपने कामकाज में बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर घर के मुख्य दरवाजे के सामने जूते-चप्पल कभी न रखें. ऐसी जगहों पर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं.
पैर हिलाना: ज्योतिष शास्त्र में बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत को बहुत ही अशुभ माना गया है. ऐसी स्थिति व्यक्ति के मानसिक तौर पर कमजोर होने का इशारा है. साथ ही यह कुंडली में चंद्रमा को कमजोर करके तनाव का शिकार बनाता है.
पशु-पक्षियों, जानवरों को भोजन न देना: पशु-पक्षियों को दाना डालने और बेजुबान जानवरों को भोजन कराने से बहुत पुण्य मिलता है. इससे कुंडली के अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं. खासतौर पर इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और इससे करियर की रुकावटें दूर होती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Source News: zeenews
